बॉलीवुड

असल जिंदगी में बेहद बोल्ड है ‘आश्रम’ की पम्मी पहलवान, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

बॉबी देओल (Bobby Deol) की ‘आश्रम’ (Aashram) वेब सीरीज दर्शकों के बीच बहुत फेमस है। इसके सभी किरदार बड़े पॉपुलर हुए थे। इनमें पम्मी पहलवान का किरदार भी दर्शकों का फेवरेट बन गया था। इस रोल को एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने निभाया था। अदिति आश्रम में सीधी सादी और सिंपल लड़की के रोल में दिखी थी। लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत ग्लैमरस हैं। ऐसे में आज हम आपको पम्मी पहलवान की हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

रियल लाइफ में बेहद बोल्ड है आश्रम की पप्पी

अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। यहाँ वे आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इंस्टा पर उनके चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। अदिति की खास बात ये है कि वे हर लुक में कमाल की सुंदर लगती हैं। फिर वह साड़ी वाला पारंपरिक अवतार हो या बिकीनी व वेस्टर्न ड्रेस वाला मॉडर्न रूप हो। वे हर पहनावे में कमाल की दिखती हैं।

वैसे अदिति का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा पड़ा है। अधिकतर लोगों ने उन्हें आश्रम की पम्मी के रूप में ही देखा है। ऐसे में उनके दिमाग में अदिति की तस्वीर एक सिंपल लड़की वाली है। फिर जब वह अदिति का यह बोल्ड अंदाज देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं। उन्हें यकीन नहीं होता कि ये वही बहनजी टाइप लड़की पम्मी पहलवान है।

अदाएं देख दीवाने हो जाते हैं फैंस

अदिति की तस्वीरों पर फैंस अक्सर प्यार भी लुटाते रहते हैं। कोई उन्हें हॉट कहता है तो कोई जन्नर की हूर बोलता है। वहीं अदिति भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं। वह आए दिन अपनी बेस्ट तस्वीरें और वीडियोज साझा कर फैंस का दिल रखती हैं। वैसे एक बात तो कहनी पड़ेगी कि अदिति ग्लैमरस लुक में कमाल की लगती हैं।

अदिति के करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वे 2014 में रितेश देशमुख के साथ मराठी फिल्म ‘लाई भारी’ में भी नजर आई थी।


वहीं आश्रम के पहले वह ‘शी’ नाम की बेव सीरीज में नजर आई थी। इसमें उन्होंने एक महिला कॉन्सटेबल का किरदार निभाया था।


अदिति हिन्दी और मराठी फिल्मों के अलावातमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वे अभी 27 साल की हैं और अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं।

Back to top button