समाचार

विकास पथ पर मोदी सरकार 400 लड़ाकू विमान होंगे सेना में शामिल, चाईना पाकिस्तान चिंतित

7_img128516113651

पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला साधते हुए केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के बारे में कभी सोचा ही नहीं बल्कि वो तो उसे मजाक बना रहे थे। हमें अपने सभी सैन्य बलों को चाहे वो जल, थल या वायु सेना ही क्यों न हों, सबको मजबूत बनाना है। और बेशक ही हम अपने लक्ष्य में कामयाब होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आज से 40 साल पहले हमारे पास लगभग 400 लड़ाकू विमान थी लेकिन पिछले 10 सालों में जब कांग्रेस की सरकार रही, तो सैन्य शक्तियों में किसी भी प्रकार का विकास नहीं हुआ, जो बहुत ही शर्मनाक है। हमारा मूल उद्देश्य सैन्य शक्तियों को और मजबूत बनाने का है।

मोदी सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री चौधरी ने बताया कि ये हमारी ही सरकार थी जो सालों से फंसे वन रैंक वन पेंशन का लाभ संघर्ष कर रहे सैन्य कर्मचारियों को दिल पायी है। इससे सैनिकों का मनोबल बहुत बढ़ा है, जो हमारे अच्छे कार्यों के लिए हमें आश्वस्त करने के लिए पर्याप्त है।

Previous page 1 2
Back to top button