राशिफल

Rashifal 6 April: ग्रह नक्षत्रों की स्थिति 7 राशियों को पहुंचाएगी फायदा, सफलता के शिखर पर होंगे

हम आपको बुधवार 6 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 April 2022

ganesh

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रेम संबंधों से आज दूर रहें। धैर्य के साथ काम करते रहें। परेशानी होने की स्थिति में विवाद से बचें। बचत योजनाओं पर सलाह की अनदेखी न करें। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा समस्याग्रस्त हो सकता है, जिस कारण आप दु:खी हो सकते हैं। अपनी योजनाओं के बारे में किसी को कुछ ना बताएं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। आपको भावुक होने से बचना चाहिए। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके भी सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आज आपको किसी तरह के दबाव में काम करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों और मशीनों से भी सावधान रहना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए सामान्य होने वाला हैं। लव पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता हैं। आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। सफल व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामले में उपलब्धियां आपके हिस्से आएंगी। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी, तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कुछ समय अपनी सेहत के लिए भी निकालिए। मेहनत करते रहें जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को सोच समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने कारोबार में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो जल्दबाजी से बचें। आप अपने साथी के कठोर और अस्वस्थ पक्ष का अनुभव करेंगे, जो आपको परेशान कर सकता है। हर किसी की मदद करने की आपकी तत्परता समाप्त हो जाएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत को देखते हुए वर्तमान में अच्छी दिनचर्या रखें इसके लिए व्यायाम और प्राणायाम करते रहना जरूरी है। मां के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान चाहिए। आपके आत्मविश्वास में इजाफा देंखने को मिल सकता है। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। अनचाहे ख़यालों को दिमाग में न आने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी सोचने की शक्ति बढ़ेगी। जिससे कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। एक नए सौदे को अंतिम रूप देकर या एक नए व्यवसाय में शामिल होकर व्यापार में एक बड़ी छलांग लगा सकते हैं। नौकरी और मशीनरी काम में काफी सावधानी रखें।

Ganesh ji

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके लिए कार्य में सफलता और उच्चपदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। ग़लतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। बेहतर होगा प्रेम संबंधों को संबोधित करने से पहले आप सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। इतने करीब रहने के बावजूद भी आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट हो सकती है। जो आपके लिये रुकावट उत्पन्न कर सकती हैं। टेंशन के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आज अपने अधीनस्थों और सहकर्मियों के कार्य की तारीफ जरूर करें और उन्हें प्रोत्साहित करें। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके रुके हुए सभी काम बहुत जल्द पूर्ण होंगे। आज के दिन लाभ के लिए अच्छे अवसर मिलने की पूरी संभावना है। बेहतर प्रदर्शन के लिए दिमाग सक्रिय और शांत रखें। बॉस कामकाज पर कड़ी निगाह रख रहे हैं, उन्हें भ्रमित करने का कोई प्रयास न करें। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है अतः यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके आत्मविश्वास में लगातार वृद्धि होगी। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफल रहेंगी। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। कोई गलती आपको परेशान करेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपकी समस्याओं को हल करने की क्षमता आपको सम्मान दिलाती है। अपने उद्देश्यों के अनुरूप योजनाएं बनाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। आने वाला समय आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा आय के साधन बढ़ेंगे। बड़े बुजुर्गों या महिलाओं को दवाओं और दिनचर्या के लिए अलर्ट करते रहें। रिश्तों की डोर मजबूत रखने के लिए आपसी विश्वास को कमजोर न पड़ने दें। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बीत सकता है। मन में शान्ति रहेगी। आज के दिन कार्यों का परिणाम अगर न मिल तो खुद को हतोत्साहित होने से बचाएं। धैर्य के साथ मौजूदा प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहना होगा। व्यायाम, योग, ध्यान एवं मुद्रा आदि की सहायता से आन्तरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। अनावश्यक वाद-विवाद न करें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। दूसरों से प्रभावित होकर अपने काम के तरीके में कोई लापरवाही या ढिलाई न लाएं।

आपने Rashifal 6 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button