स्वास्थ्य

क्या आप में भी है अंगुलियां चटकाने की गंदी आदत? संभल जाएं, जाने इसके नुकसान

‘चटक-चटक’ ये एक ऐसी आवाज है जो कुछ लोगों के पास से हर थोड़ी देर में आती रहती है। वह ये साउन्ड अपनी अंगुलियों को बार-बार चटकाकर निकालते हैं। कुछ लोगों की हर कुछ देर में अंगुलियां चटकाने की बहुत गंदी आदत होती है। वह शुरू को मजे के लिए करते हैं, लेकिन फिर कब ये आदत बन जाती है उन्हें भी पता नहीं चलता है।

जब हम अंगुलियां चटकाते हैं तो घर के बड़े बूढ़े हमे ऐसा करने से मना करते हैं। वह इसके पीछे अंधविश्वास और धार्मिक कारण बताते हैं। जैसे अंगुलियां चटकाने से कुछ बुरा होगा, घर की बरकत चली जाएगी, ये अशुभ होता है वगैरह, वगैरह। अब आप भले इन बातों को न माने, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से भी अंगुलियां चटकाना सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता है। इससे आप कई बीमारियों को न्योता देते हैं।

अंगुलियां चटकाने पर इसलिए आती है आवाज

सबसे पहले ये जानते हैं कि अंगुलियां चटकाने पर आवाज क्यों आती है? दरअसल शरीर के सभी ज्वाइंट्स में एक फ्लूइड होता है। जब हम अंगुलियां चटकाते हैं तो इन ज्वाइंट्स के बीच उपस्थित फ्लूइड में से गैस निकलती है। इस गैस के चलते अंदर बबल्स फूटते हैं। बस यही वजह है कि अंगुलियां चटकाने पर आवाज आने लगती है। वहीं कुछ विषश स्थिति में ज्वाइंट स्वयं ही आवाज करने लगते हैं। ऐसा तब होता है जब आपका कोई अचानक तेज मूवमेंट हुआ हो।

अंगुलियां चटकाने के नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो बार-बार अंगुलियां चटकाने से अर्थराइटिस (गठिया या संधिवात) की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसा हुआ तो आपकी उंगलियों में दर्द और सूजन जैसी समस्या आ सकती है। इतना ही नहीं लंबे समय तक अंगुलियां चटकाने से हाथ की ग्रिप स्ट्रेंथ पर भी नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। इसके अलावा आपको हड्डियों से जुड़ी अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।

कभी कभी अंगुलियां चटकाने से कोई बड़ी समस्या नहीं आती है। लेकिन लोग शुरुआत कभी-कभी से करते हैं और फिर इस अपनी आदत बना लेते हैं। एक बार आदत बनने पर वे रोज दिन में कई बार अंगुलियां चटकाते हैं। बस यहीं से असली दिक्कत शुरू होती है।

एक और बात नोटिस करें कि अंगुलियां चटकाने पर यदि आपको दर्द महसूस हो रहा है तो इसे कभी-कभी भी न चटकाए। वरना अर्थराइटिस का खतरा और बाढ़ जाएगा। वहीं दर्द महसूस नहीं हो तो कभी-कभी अंगुलियां  चटका सकते हैं।

Back to top button