दिलचस्प

गर्मी में प्यासा भटक रहा था बंदर, पुलिस वाले को आई दया, किया कुछ ऐसा कि बन गया हीरो – Video

गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। घर से बाहर निकलने की इच्छा नहीं होती है। यदि निकलो को चुभती जलती गर्मी से हालत खस्ता हो जाती है। गर्मी में प्यास भी बहुत लगती है। इसलिए अधिकतर लोग राह चलते ठंडे पानी की बोतल ले लेते हैं। कुछ जूस, लस्सी, शिकंजी जैसी चीजों से अपना गला तर कर लेते हैं। लेकिन जरा सोचिए बेजूबान जानवरों का गर्मी में क्या हाल होता होगा?

ये जानवर भयंकर गर्मी में यहां वहाँ भटकते रहते हैं। इन्हें भी बहुत प्यास लगती है। लेकिन कई बार पानी की सही व्यवस्था न होने के चलते ये प्यासे रह जाते हैं। ऐसे में हम इंसानों का फर्ज होता है कि हम इनका ख्याल रखें। आपको प्रेरित करने के लिए हम आज एक वीडियो दिखा रहे हैं। इस वीडियो में एक पुलिस वाला बंदर को अपनी बोतल से पानी पिलाते दिख रहा है।

पुलिस अधिकारी ने पिलाया बंदर को पानी

यह वीडियो मुंबई-अहमदाबाद मार्ग (Mumbai-Ahmedabad Route) पर मालशेज घाट का है। यहां पास के जंगल से कई बंदर आते जाते रहते हैं। इस बीच एक प्यासा बंदर जब आया तो घटनास्थल पर तैनात एक पुलिस वाले ने उसे अपनी बोतल का पानी दे दिया। उन्होंने अपने हाथों से बंदर को पानी पिलाया। बंदर भी देखते ही देखते पानी की पूरी बोतल गटक गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना प्यासा होगा।

मानवता की मिसाल पेश करने वाला यह वीडियो StreetDogsofBombay नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। उन्होंने मासूम जानवर के प्रति दया और करुणा दिखाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस को नमन किया है। साथ ही लोगों को सलाह दी कि गर्मी के सीजन में अपने घर के आसपास पानी के कटोरें रख दें। इससे प्यासे जानवरों को राहत मिलेगी।

वीडियो पोस्ट करने वाले एडमिन ने आगे कहा कि दुकान और होटल के बाहर कई आवारा जानवर खाने की उम्मीद में घंटों बाहर खड़े रहते हैं। उन्हें नहीं मालूम कि खाने के लिए पैसे लगते हैं। ऐसे में आप उन्हें कुछ खाने को दें। कुछ लोग पालतू और आवारा कुत्तों के बीच भेदभाव भी करते हैं। वह इन आवारा जानवरों को गंदगी मानते हैं। ये चीज गलत है। इस सोच को बदलना होगा।

देखें इंसानियत से भरा Video

उधर वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस अधिकारी की तारीफ करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि “सर आप सभी के लिए प्रेरणा है” वहीं दूसरे ने कहा “भगवान आपको हमेशा खुश रखे।” फिर एक कमेन्ट आता है “दिल छू लेने वाला वीडियो।”

Back to top button