समाचार

पहले 3 साल के मासूम बेटे को गोद में उठाया, फिर नहर में कूद गया पिता…जानें आगे क्या हुआ?

उत्तराखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने डिप्रेशन की वजह से ऐसा फैसला ले लिया, जिसकी वजह से हर कोई चौंक गया। उसने अपना जीवन खत्म करने का निर्णय कर लिया। इसके बाद वो अपने 3 साल के मासूम बेटे को अपनी गोद में उठाकर नहर में कूद गया।

पुलिस के पास जब ये मामला पहुंचा तो उनको भी कुछ समझ में नहीं आया। आखिर एक पिता इतना बेरहम कैसे हो सकता है जो अपने ही बेटे की जान खतरे में डाल देगा। पुलिस ने जब छानबीन की तो हैरान करने वाला वीडियो बरामद हुआ। इसके बाद जानें उन दोनों पिता और पुत्र का क्या हुआ।

पिता से आत्महत्या की बात कहकर निकला

उत्तराखंड के ऋषिकेश से ये मामला सामने आया है। यहां रहने वाले सुनील बंसल शनिवार रात को थाने पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अर्चित घर से आत्महत्या की बात कहकर निकला था। वो अपने साल उनके 3 साल के पोते राघव को भी ले गया था। अब दोनों के बारे में कुछ भी पता नहीं लग रहा है।

पुलिस को सुनील ने बताया कि वो बेटे को लेकर कार से निकला था। उसको रोकने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी थी। सुनील ने बताया कि उसने कहा था कि वो कार से रुद्रप्रयाग जाएगा। वहीं पर वो आत्महत्या कर लेगा। काफी देर तक जब वो नहीं लौटा तो उनको घबराहट होने लगी।

सीसीटीवी खंगालने पर मिली लोकेशन

पुलिस ने सुनील की बात को गंभीरता से लिया। फौरन ही केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। एक फुटेज में उसकी कार दिख गई। वो बैराज के पास जाते हुए नजर आया। दूसरे सीसीटीवी में वो चीला का ओर जाते हुए दिखा। हालांकि इसके बाद कोई लोकेशन नजर नहीं आई।

रविवार शाम को लक्ष्मणझूला प्रभारी को एक वायरल वीडियो के बारे में खबर मिली थी। उनको पता चला था कि किसी युवक ने चीला नहर में छलांग लगा ली है। किसी ने उसके नहर में कूदने का वीडियो भी बना लिया था। वो काफी वायरल हो गया था।

अब तक नहीं पता चला

इसके बाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। लक्ष्मणझूला और ऋषिकेश पुलिस की टीमों ने वहां जाकर पूछताछ की। पता लगा कि किसी युवक ने शनिवार को नहर में छलांग लगा ली थी। वो कार से सवार होकर आया था।

सूचना मिलने पर पुलिस को अर्चित के होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने तलाशा तो कोई नहीं मिला। पुलिस ने वहां पर आपदा प्रबंधन टीम को बुलाया। उन लोगों ने भी दोनों की तलाश की लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

Back to top button