राशिफल

Rashifal 5 April: आज इन 5 राशि वालों को मिलेंगे जॉब के नए अवसर, मेहनत का शुभ फल भी मिलेगा

हम आपको मंगलवार 5 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 April 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज जीवनसाथी और घर के बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर पेट की बीमारियों से आप पीड़ित हो सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अप्रत्याशित‍ खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आज मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। शत्रु और विरोधी आपका सामना नहीं कर सकेंगे पर सावधानी बरतनी जरूरी है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई आपको ठगने की कोशिश करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि होने होगी और आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है। किसी कार्य की वजह से आज आप व्यस्त रहेंगे, प्रेमी से फोन पर बात हो सकेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। करियर के लिए यह समय अच्छा है। जहां से उम्मीद है, वहां से पैसा नहीं मिलेगा। काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं। आप कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास जीत सकते हैं। आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। नई दोस्ती के मामले में आपको़ थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कारोबारियों को अच्छा धनलाभ होगा। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें , जिससे समय की बचत होगी। आप पिछले कुछ दिनों से अधिक गुस्सा कर रहे हैं लेकिन इस गुस्से से आप अपना ही नुकसान करेंगे। इसलिए अपने हृदय में प्रेम को स्थान दें। क्रोध की अधिकता रहेगी। संतान की कामयाबी खुशियाँ देगी। आज नियमित तरीके से अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता जरुर हासिल होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। प्यार के इजहार के लिए शुभ समय है। मेहनत करते रहें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज आपको किसी प्यार हो सकता है। आज किसी को उधार न दें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन यात्रा आपके कार्यक्रम में शामिल हो सकती है। इसके लिए आप तैयार रहें। ऑफिस के कामों में आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी साथ बॉस आपकी तारिफ करेंगे। माता-पिता से उपयोगी सलाह मिल सकती है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आप नए लोगों से मिल सकते हैं। माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप भौतिक सुख सम्बंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। मीटिंग के दौरान बॉस को आपका सुझाव पसंद आएगा। पुराना कर्ज भी कम होने की संभावना है। युवा और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आज किसी भी प्रकार की नयी भागीदारी या करार न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। आज आपको मेहनत का रिटर्न मिलेगा। आर्थिक तंगी के कारण परेशान न हों। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमे भाग्य का भी साथ रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। कारोबारियों को लाभ मिलता दिख रहा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। कारोबार को लेकर परिश्रम में कमी न लाएं। शार्टकट परेशानी बढ़ा सकता है। युवाओं को विदेश में नौकरी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिए परिस्थितियां बिगड़ती दिख रही हैं। अभी आप अवकाश और मनोरंजन के लिए, ऐश करने के मूड में हैं। जीवन का पूरा आनंद लें लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपसे कोई गलती होने की संभावना है। किसी लॉटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। धन संचय में भी सफल रहेंगे। सरकारी काम में लापरवाही न करें। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी जीत होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

भाग्य वृद्धि के लिए दिन उतम हैं। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। व्यवसायियों के लिए एक अच्छा समय है क्योंकि उन्हें अचानक कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से आपके अंदर नई ऊर्जा आएगी। आज व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें।

आपने Rashifal 5 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button