समाचार

मंदिर में दूसरा ब्याह रचा रहा था पति, मंडप में चुपचाप पहुंच गई पहली बीवी, फिर जो हुआ..

शादी का बंधन प्यार और भरोसे पर टिका होता है। कुछ लोग इस भरोसे का गलत फायदा उठाने लगते हैं। हमारे देश में कानूनन पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। इस कानून को जानने के बाद भी कुछ लोग इसका मजाक उड़ाने में पीछे नहीं रहते हैं। हालांकि कई बार इसका अंजाम बहुत बुरा होता है।

छत्तीसगढ़ के एक शादीशुदा आदमी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पहली पत्नी के होने के बाद भी ये आदमी दूसरी पत्नी लाने की तैयारी कर रहा था। उसने एक लड़की को जाल में भी फंसा लिया था। वो मंदिर में उससे दूसरा ब्याह रचाने जा रहा था। हालांकि इसकी खबर उसकी पहली पत्नी को हो गई। जानें फिर क्या हुआ।

जांजगीर-चांपा जिले का है मामला

शादी में धोखाधड़ी का ये मामला जांचगीर-चांपा जिले से सामने आया है। यहां बलौदा बाजार में रहने वाले सोम प्रकाश नारायण जायसवाल की शादी दामिनी से हुई थी। दामिनी जांजगीर के बिर्रा इलाके में रहती थी। दोनों का ब्याह 7 मई 2017 को पूरे रीति रिवाज और समाज की स्वीकृति से हुआ था।

दामिनी का आरोप है कि ससुरालवाले उससे बाइक और 2 लाख रुपये दहेज में देने की डिमांड किया करते थे। इसी बीच दामिनी की आईटीआई की परीक्षा थी। ऐसे में 15 जुलाई साल 2017 को उसके ससुर दामिनी को वापस मायके में छोड़ आए। साथ ही बोले कि दहेज का इंतजाम होने पर ससुराल में कदम रखे।

सामाजिक बैठक में हुआ ससुराल ले जाने का फैसला

दामिनी ने परीक्षा दे दी लेकिन इसके बाद ससुराल से कोई उसको लेने नहीं आया। बाद में दामिनी ने ससुर लेख राम जायसवाल की बात घरवालों को बताई। तब 10 जून 2018 को सामाजिक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तय हुआ कि दामिनी के ससुरालवालों को सम्मान के साथ दामिनी को घर ले जाना होगा।

हालांकि बैठक के बाद ससुराल वाले अपनी बात से मुकर गए। वो बिना दहेज के दामिनी को ले जाने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे थे। दामिनी का कहना था कि ससुराल वाले उसको मानसिक रूप से परेशान भी किया करते थे। हालांकि इसी दौरान उसे ऐसी खबर पता लगी जिसको सुनकर उसके होश ही उड़ गए।

मंदिर में जमकर किया हंगामा

मायके में रह रही दामिनी को अपने रिश्तेदारों से खबर मिली कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। वो किसी बड़े मठ मंदिर में दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा था। विवाह का पूरा कार्यक्रम गुपचुप चल रहा था ताकि किसी को खबर न हो सके। खबर होते ही दामिनी अपने परिवार के साथ सीधा मंदिर पहुंच गई।

वहां पर उसने बात को सही पाया। उसका पति दूसरी शादी कर रहा था। इस पर मायके वालों के साथ मिलकर दामिनी ने बवाल कर दिया। बवाल बढ़ा तो फौरन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों ही पक्षों को थाने पर बुलाया गया। वहां पर दोनों ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Back to top button