दिलचस्प

क्लीनिक में मरीज बोला-क्या आप मॉडल बनेंगी? अब 67 की उम्र में मॉडलिंग कर रही है मशहूर डॉक्टर

कहते हैं कुछ भी करने के लिए कोई उम्र नहीं होती है। उम्र का बहाना सिर्फ वही लोग बनाते हैं जो कुछ करना ही नहीं चाहते हैं। जिंदादिल लोगों के लिए पूरी दुनिया के दरवाजे खुले हुए हैं। ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। इसका उदाहरण दिल्ली की एक डॉक्टर है जो 67 की उम्र में भी मॉडलिंग कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gita Prakash (@drgitaprakash)

हम बात कर रहे हैं डॉक्टर गीता प्रकाश की जो तमाम रूढ़ियों को तोड़ते हुए ग्लैमर की दुनिया में छा गई हैं। पेशे से वो एक डॉक्टर हैं लेकिन मॉडलिंग भी करती हैं। उनके मॉडलिंग करियर में आने का सफर भी बेहद दिलचस्प रहा। उनके मरीज ने क्लीनिक में ही उनको मॉडल बनने का ऑफर दिया था। आइए उनकी कहानी जानते हैं।

भारतीय सेना और यूएन में कर चुकी हैं काम

दिल्ली की डॉक्टर गीता प्रकाश के चर्चे इन दिनों ग्लैमर जगत में खूब हो रहे हैंष बड़ी-बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में आप उनको आसानी से देखते होंगे। गीता ने मॉडलिंग कैसे शुरू की, इस बात को बताने से हम आपको उनके बारे में बता देते हैं। गीता ने भारतीय सेना और यूएन के साथ काम किया है। वो काफी अनुभवी डॉक्टर हैं।

डॉक्टर ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो मॉडलिंग करेंगी। हालांकि बस ये अपने आप होता गया। इसी शुरुआत उनके क्लीनिक से हुई। अब वो सफल डॉक्टर होने के साथ ही अच्छी मॉडल भी हैं। उन्होंने डव समेत कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में काम किया है। वो अब एक जाना-पहचाना नाम है। कुछ लोगों ने उनसे कहा था कि वो मॉडलिंग के बूढ़ी हैं लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

10 साल पहले मिला था ऑफर

अब उनके मॉडलिंग में आने का दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं। 10 साल पहले जब वो 57 साल की थीं। तब एक मरीज उनके क्लीनिक में इलाज करवाने आया था। उनको देखकर मरीज बोला कि क्या आप मॉडलिंग करना चाहेंगी। वो मरीज एक शूट कर रहा था। गीता का चेहरा उसको अपने शूट के लिए परफेक्ट लगा था।

गीता ने बताया कि उस समय वो 57 साल की थीं। उन्होंने सोचा कि इस बारे में उन्होंने कभी प्रयास ही नहीं किया। ऐसे में उनको ये काफी इंटरस्टिंग लगा और उन्होंने शूट के लिए हां कर दी। बाद में जब वो शूटिग सेट पर पहुंचीं तो पता लगा कि वो सेलिब्रिटी डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए मॉडलिंग करने जा रही हैं।

फेमिना के कवर पेज पर छपी फोटो

डॉक्टर ने बताया कि उनको मॉडलिंग के लिए गहने और राजसी पोशाक पहनाई गईं। उनको काफी अच्छा महसूस हुआ। बाद में जब इन विज्ञापनों को उनके परिवारवालों ने देखा तो वो भी खुश हो गए। उनके बच्चों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की। पहले एड के बाद उनको कई और एड मिलने शुरू हो गए।

डॉक्टर को डव ब्रांड, हार्पर बाजार से लेकर कई बड़े ब्रांड के एड मिले। हालांकि उनके आश्चर्य का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब उन्होंने अपनी फोटो को फेमिना मैग्जीन में देखा। फैमिना ने उनकी फोटो को कवर पेज पर छापा था। गीता पूरे हफ्ते मरीजों को देखती हैं। इसके साथ ही वीकएंड पर वो मॉडलिंग करती हैं।

Back to top button