बॉलीवुड

रवि किशन ने पहले बारिश में की भोजपुरी हीरोइन संग लिपटा-छिपटी, फिर बेडरूम में मचाई धूम – Video

भोजपुरी फिल्में भी बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को कड़ी टक्कर देती हैं। इनका भी एक अलग फैन बेस है। खासकर जब बात भोजपुरी गानों की आती है तो इनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। इंटरनेट पर कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं जिनके ऊपर करोड़ों के व्यूज हैं। ‘सईयां देखी ना ऐसे नजर से’ (Saiyan Dekhi Na Aise Nazar Se) भी एक ऐसा ही गाना है।

तन बदन में आग लगा देगा ये भोजपुरी गाना

भोजपुरी फिल्म ‘शहंशाह’ का गाना ‘सईयां देखी ना ऐसे नजर से’ 2017 में आया था। इस गाने में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) और हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) थी। यह गाना जब इंटरनेट पर रिलीज हुआ था तो भौकाल मच गया था। मतलब लोग इस गाने पर भूखे भेड़ियों की तरह टूट पड़े थे। गाने को बार-बार प्ले कर के देखा जा रहा था।

आज भी इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। Youtube पर इसे अभी तक 17,568,235 से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने की खासियत इसके हॉट सीन्स हैं। गाने की शुरुआत बारिश में भीगती अंजना सिंह से होती है। सफेद साड़ी में लिपटी अंजना का हुस्न देख लोग पिघल जाते हैं। फिर गाने में रवि किशन भी आ जाते हैं। वे अंजना संग मूसलाधार बरसात में ताबड़तोड़ रोमांस करते हैं।

बेडरूम में फुल जोश में दिखे रवि-अंजना

गाने में एक सीन चेंज भी होता है। इस सीन में रवि और अंजना बेडरूम में आकर गर्मी बढ़ाते हैं। बेडरूम के अंदर दोनों की कई कामुक अदाएं देखने को मिलती है। खासकर अंजना का जिस्म और चेहरे के हावभाव तन बदन में आग सुलझा देते हैं। वैसे ये गाना न सिर्फ देखने में बल्कि सुनने में भी अच्छा लगता है। गाने में आवाज कल्पना (Kalpana) और अलोक (Alok) ने दी है।

गाने में लीड रोल करने वाले रवि किशन (Ravi Kishan) वर्तमान में 52 साल के हो गए हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अच्छी खासी जगह बना ली है। रवि किशन का असली नाम रवींद्र श्याम नारायण शुक्ला (Ravindra Shyamnarayan Shukla) है। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वर्तमान में वे गोरखपुर (Gorakhpur) से लोक सभा सांसद हैं।

फिल्मों में आने से पहले रवि किशन बेहद गरीब हुआ करते थे। उनके पास आमदनी का कोई साधन नहीं था। हालांकि उनके इरादे मजबूत थे। कुछ कर दिखाने का जज्बा था। ऐसे में वे 1990 में गांव से भागकर मुंबई आ गए थे। यहां कई सालों के स्ट्रगल के बाद उन्हें फिल्मों में ब्रेक मिला था। आज वे हर घर एक जाना पहचान चेहरा हैं।

Back to top button