बॉलीवुड

बॉलीवुड में धमाल मचा सकती थी अनिल कपूर की ये Miss India साली, अब इस हाल में गुजार रही जिन्दगी

अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री का सदाबहार हीरो कहा जाता है। उनको देखकर उनकी असली उम्र का अंदाजा ही नहीं होता है। 65 साल की उम्र में भी वो जवान दिखाई देते हैं। अब अनिल कपूर नाना भी बनने जा रहे हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने बच्चे को जन्म भी देने वाली हैं।

अनिल कपूर के जीवन की कई बातें तो आपको पता ही होंगी। वैसे क्या आप उनकी साली के बारे में जानते हैं। आपको क्या पता है कि उनकी साली मिस इंडिया रह चुकी है। अगर नहीं तो हम आपको उनके बारे में बताते हैं। वो अब किस हाल में अपनी जिन्दगी गुजार रही है। चलिए हम जानकारी देते हैं।

कविता सिंह हैं अनिल कपूर की साली

अनिल कपूर की शादी सुनीता के साथ हुई है। कविता और सुनीता दोनों बहनें हैं। इस रिश्ते से कविता अनिल कपूर की साली हैं। वो अनिल के दोनों बच्चों सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर की मौसी हैं। आपको बता दें कि एक जमाने में कविता सिंह भारत की टॉप मॉडल हुआ करती थीं और मॉडलिंग करती थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

उन्होंने साल 1969 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने सभी सुंदरियों को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम भी कर लिया था। अनिल कपूर और कविता के बीच जीजा-साली से बढ़कर रिश्ता है। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं। इसका खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया।

बर्थडे विश करके क्या बोले अनिल कपूर

अनिल कपूर ने कविता सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी। इसके साथ ही दोनों के खास रिश्ते के बारे में भी बताया। अनिल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कहा कि कविता सिंह, वो 1969 में मिस इंडिया थीं। वो 70s में देश की टॉप मॉडल थीं। अनिल बोले कि अब वो एक शानदार पत्नी, मां और दादी हैं। मैं आपके जैसी दोस्त और सिस्टर-इन लॉ पाकर लकी हूं।

अनिल ने अपने परिवार से भी उनके रिश्ते का जिक्र किया। अनिल बोले कि कविता मेरी पत्नी की बहन, मेरे बच्चों हर्ष, सोनम और रिया की मौसी हैं। इसके साथ ही उनकी तारीफ में अभिनेता ने कहा कि वो अब भारत की बड़ी फाइनेस्ट इंटीरियर डेकोरेटर भी हैं। उन्होंने कविता की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं और उनको बधाई दीं।

फिल्मों में न आने का लिया था फैसला

कविता के पास मिस इंडिया जैसा खिताब जीतने के बाद फिल्मों में आने का मौका था। हालांकि उन्होंने ब़ॉलीवुड से दूरी बनाकर रखने का फैसला लिया। वो मॉडलिंग ही करती रहीं। बाद में उनकी दिलचस्पी इंटीरियर डेकोरेटर करियर में थी। इसलिए उन्होंने इसी प्रोफेशन को चुना और करियर बना लिया।

अनिल की तरह ही सोनम कपूर ने भी अपनी मौसी को बर्थडे विश किया है। सोनम ने भी कविता की फोटो साझा की। इस फोटो में सोनम को कविता ने अपनी बाहों में पकड़ रखा है। सोनम सफेद डॉट्स वाली रेड ड्रेस पहनी हुई हैं। इस फोटो को साझा कर सोनम ने लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थडे मौसी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’

Back to top button