बॉलीवुड

फोर्स 2 की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम को हो गई थी यह गंभीर बीमारी, डॉक्टर काटने जा रहे थे पैर

बॉलीवुड के बड़े एक्शन हीरो में एक नाम जॉन अब्राहम का भी आता है। वो फिल्मी दुनिया में अपने लुक्स, बॉडी और एक्शन की वजह से मशहूर हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘अटैक’ सिनेमाहॉलों में रिलीज हुई है। फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज हुई है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

john abraham

वैसे तो जॉन के बारे में आप लोग कई बाते जानते ही होंगे। मगर क्या आपको उनकी एक गंभीर बीमारी के बारे में पता लगा। जी हां बॉलीवुड के इस एक्शन स्टार को एक गंभीर बीमारी हो गई थी। हालत ये थी कि डॉक्टरों ने उनका पैर काटने की तैयारी कर ली थी। इसका खुलासा खुद जॉन अब्राहम ने किया है।

मॉडल से एक्टर बने हैं जॉन

फिल्मों में आने से पहले जॉन अब्राहम एक सुपर मॉडल हुआ करते थे। उनका नाम मॉडलिंग जगत में खूब चलता था। इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेट म्यूजिक एलबम में भी काम किया। उनके काम की सराहना होने लगी तो उनको फिल्मों के ऑफर भी मिलने लग गए। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया।

john abraham

17 दिसंबर 1972 को मुंबई में जन्मे जॉन अब्राहम अभी 49 साल के हैं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर जिस्म मूवी से शुरू किया था। पहली ही फिल्म के लिए उनका फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवागत पुरस्कार नामांकन किया गया था। उन्होंने साल 2014 में प्रिया रुंचल से शादी कर ली थी। उनके पिता अब्राहम जॉन और माता फिरोजा ईरानी हैं।

जानें उनकी गंभीर बीमारी

अब हम आपको जॉन की गंभीर बीमारी के बारे में बताते हैं। जॉन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि करीब 7 साल पहले उनके घुटने में गंभीर चोच लग गई थी। उस समय वो फोर्स 2 की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनका घुटना टूट गया था। इसके लिए उनको घुटने की तीन सर्जरी करवानी पड़ी थी।

इसी दौरान उनके दाये पैर में गैंगरीन नामक घातक बीमारी हो गई थी। इस बीमारी से पूरे शरीर में जहर फैलने लगता है। इसी वजह से डॉक्टरों ने उनका दाहिना पैर काटने की तैयारी कर ली थी। हालांकि जॉन ने उनको ऐसा न करने के लिए कहा था। बाद में मुंबई के सर्जन डॉ राजेश मनियर ने किसी तरह उनका पैर बचा लिया।

एक्शन के दौरान सावधान रहने की चेतावनी

जॉन का कहना है कि उनको एक्शन काफी पसंद है। फिर भी डॉक्टरों ने उनको इससे बचने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ एक्शन बेहद खतरनाक होते हैं। ऐसे में आपको झूठी वाहावाही से बचना चाहिए। हालांकि जॉन अब खुद को पहले से ज्यादा फुर्तीला महसूस करते हैं और स्टंट भी करते हैं। फिर भी वो सावधान रहते हैं।

john abraham

अभिनेता के वर्कफ्रंट पर गौर करें तो उनकी अटैक तो सिनेमाघरों में आ चुकी है। इसमें उनको एक सुपर सोल्जर के रूप में पेश किया गया है। इसमें रकुल प्रीत और जैकलीन भी नजर आ रही हैं। वहीं जॉन के पास पठान फिल्म भी है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाले हैं। जॉन भी इस फिल्म से दमदार वापसी कर सकते हैं।

Back to top button