समाचार

हाई अलर्ट : दो हफ्ते के भीतर भारत पर हमले की तैयारी में चीन!

नई दिल्ली तकरीबन एक महीने से भारत और चीन के बीच जारी विवाद पर दोनों ही देशों के बीच तीखी बयानबाजी का दौरा जारी है। लेकिन आज चीनी विशेषज्ञों ने यह कहकर भारत की चिंता बढ़ा दी है कि अगर भारतीय सेना डोकलाम में पीछे नहीं हटती चीन भारत पर अगले दो हफ्तों के भीतर हमला कर सकता है। China can attack on india. चीन स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो चीन डोकलाम से भारतीय सेना को हटाने के लिए अगले दो हफ्तों के भीतर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

चीनी विशेषज्ञों ने जताई युद्ध की आशंका  

चीन के रिसर्च फेलो हू जियोंग ने दावा किया है कि डोकलाम विवाद को लेकर चीन में हलचल लगातार बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में चीन के छह मंत्रालयों ने इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक भी की है। चीन लगातार भारत से डोकलाम में भारतीय सेना को हटाने की मांग कर रहा है, लेकिन भारत भूटान सीमा की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध दिख रहा है।

युद्ध की वजह सिर्फ डोकलाम विवाद नहीं  

चीनी विशेषज्ञों ने जिस तरह अगले दो हफ्तों में सैन्य कार्रवाई की आशंका जताई गई है उसके बाद भारत के सामने सवाल यह कि अगर भारत-चीन के बीच युद्ध होता है तो क्या अमेरिका भारत का साथ देगा। दरअसल, चीन और भारत के बीच विवाद केवल डोकलाम को ही लेकर नहीं है, बल्कि दक्षिण चीन सागर को लेकर भी दोनों देशों के बीच काफी समय से तनातनी है।

क्या है डोकलाम विवाद की असल वजह

भारत और चीन के बीच ये विवाद 16 जून को उस वक्त शुरू हुआ था, जब भारतीय सैनिकों ने डोकलाम में चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था। इसपर चीन ने कहा था कि वह अपने इलाके में सड़क बना रहा है। चीन डोकलाम को अपने डोंगलांग रीजन का हिस्सा बताता है। चीन के सड़क बनाने से भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। इस रोड लिंक से चीन को भारत पर एक बड़ी सैन्य सुविधा हासिल होगी। इसलिए भारत इसका विरोध कर रहा है।

Back to top button