बॉलीवुडविशेष

सुपरस्टार पापा के हाथों में इठला रहा ये क्यूट बच्चा है ‘RRR’ का एक हीरो, आप पहचान सके क्या?

दक्षिण के सुपर स्टार्स का इन दिनों बोलबाला है। उनकी फिल्में हों या गानें, सबकुछ हिन्दी भाषी इलाकों में धूम मचा रहे हैं। हाल ही में एक मूवी आई है जिसका नाम RRR है। ये मूवी न सिर्फ साउथ में, बल्कि पूरी उत्तर भारत में धमाल मचा रही है। इस मूवी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इस फिल्म में कलाकारों ने जबरदस्त एक्टिंग की है। खासकर फिल्म के दोनों हीरो राम चरण और जूनियर एनटीआर की अदाकारी ने तो कमाल ही कर दिया है। हम जो फोटो आपको दिखा रहे हैं, वो इन दोनों हीरोज में से एक के बचपन की है। आपको चैलेंज है कि दोनों हीरो में से ये कौन है, आपको पहचानना है।

जानें कौन है ये सुपर स्टार हीरो

अगर आप नहीं पहचान सके कि अपने सुपर स्टार पापा के हाथों में इठला रहा ये बच्चा दोनों में कौन सा हीरो है तो हम ये राज खोल देते हैं। ये क्यूट सा बच्चा कोई और नहीं बल्कि राम चरण है। रामचरण ने RRR में पुलिसवाले का रोल किया है जो काफी दमदार है। इस फोटो में उनके सुपर स्टार पापा चिरंजीवी है जो खुद बड़ा नाम हैं।

रामचरण तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में तो लंबे समय से छाए हुए हैं। अब वो हिन्दी दर्शकों के दिल में भी घर करते जा रहे हैं। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने उनको उत्तर भारत में पहचान दी। इनमें से एक फिल्म ‘मगधीरा’ थी जिसमें उन्होंने राजकुमारी के रक्षक और प्रेमी की भूमिका निभाई थी। आजतक लोगों उस फिल्म की वजह से राम चरण को पहचानते हैं।

37 साल के हैं रामचरण

Ram Charan rrr

चिरंजीव के बेटे रामचरण इस समय 37 साल के हैं। उनका जन्म 17 मार्च 1985 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता सुपर स्टार चिंरजीवी और माता का नाम सुरेखा है। रामचरण के दो बहने भी हैं जिनका नाम श्रीजा और सुश्मिथा है। राम चरण ने अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से साल 2012 में शादी की थी।

ram charan and upasana

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चिरुथा फिल्म से की थी। हालांकि उनको घर-घर में पहचान राजमौली की मगधीरा से मिली। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बस एक बॉलीवुड फिल्म जंजीर में साल 2013 में काम किया था। ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने ब़ॉलीवुड में कभी काम नहीं किया।

एयरलाइन के मालिक हैं रामचरण

रामचरण ने मगधीरा के बाद कई फिल्में की हैं। इनमें ऑरेंज, रचा, नायक, तूफान, येवडू से लेकर कई फिल्में हैं। येवड़ू भी उनकी सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। रामचरण ने फिल्मों के अलावा अपना प्रोजक्शन हाउस भी खोल लिया है। इसका नाम उन्होंने  ‘कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी’ रखा है। इसे रामचरण ने साल 2016 में खोला था।

ram charan

कम ही लोगों को पता होगा कि रामचरण फिल्मों के अलावा बिजनेस भी करते हैं। उनकी खुद की एयरलाइंस है। इसका नाम ट्रू जेट है जो हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन है। इतना ही नहीं उनके पास हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नामक पोलो टीम भी है। साथ ही रामचरण MAA TV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शुमार हैं।

Back to top button