बॉलीवुड

Birthday Special: पीसीओ में काम करते थे कपिल शर्मा, फिर ऐसे बने 300 करोड़ के मालिक

देश के मशहूर कॉमेडियनों का कभी जिक्र हो तो अब एक नाम सबसे ऊपर आता है। वो नाम कपिल शर्मा का है। कपिल इस समय भारत के सबसे बड़े कॉमेडियन बन चुके हैं। उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ इस समय देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फेमस है। पाकिस्तान के लोग भी कपिल के फैन हैं और उनका शो देखा करते हैं।

kapil sharma

कपिल शर्मा आज भले ही काफी सफल हों लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। साधारण से मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे कपिल ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया। एक समय तो घर के हालात ऐसे हो गए थे कि उनको फोन बूथ यानि पीसीओ तक में काम करना पड़ा था। हालांकि एक शो ने उनका जिन्दगी बदल दी।

अमृतसर में हुआ जन्म, ऐसे पड़ा कपिल नाम

आज यानि 2 अप्रैल को कपिल शर्मा का जन्मदिन है। साल 1981 को आज के ही दिन वो अमतृसर पंजाब में पैदा हुए थे। उनका परिवार बेहद साधारण सा था। उनके पिता को कपिल देव बहुत पसंद था। जब साल 1983 में टीम इंडिया ने क्रिकेट का विश्वकप जीता तो उससे खुश होकर उनके पिता ने उनका नाम भी कपिल रख दिया।

कपिल ने सफलता पाने के लिए बहुत संघर्ष किया। उनकी मां जनकरानी ने एक बार उनके बारे में बताया कि वो कितना संघर्ष करते थे। कपिल के पिता को कैंसर था। इस वजह से घर चलाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में कपिल अमृतसर में ही पीसीओ में काम करने लगे थे ताकि घर चल सके। पिता की मौत के बाद उन्होंने ही परिवार को संभाला था।

इस शो ने बना दिया रातों-रात स्टार

कपिल भले ही पीसीओ में काम करते थे लेकिन उनके सपने बड़े थे। लोगों को हंसाने का हुनर उनके अंदर बचपन से ही था। अमृतसर में वो छोटे-मोटे आयोजनों नें लोगों को हंसाते थे। इसी हुनर को उन्होंने कमाई का जरिया बनाने की ठानी। वो स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई चले आए। यहां पर उन्होंने संघर्ष किया।

इसके बाद साल 2007 में वो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के सीजन 3 में ऑडिशन में चुन लिए गए। बस यहीं से उनकी किस्मत का सिक्का चल निकला। उन्होंने इस शो में बड़े-बड़े कलाकारों को पछाड़कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उनको शो की प्राइज मनी के रूप में 10 लाख रुपये मिले थे। इन पैसों से कपिल ने अपनी बहन की शादी की थी।

300 करोड़ के हैं मालिक, लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

इस शो के बाद कपिल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो साल 2010 से 2013 तक ‘कॉमेडी सर्कस’ को भी जीतते रहे। बाद में उन्होंने अपना ही शो लॉन्च कर दिया। शो इतना हिट हो गया कि वो देखते ही देखते अरबपति बन गए। उन्होंने एक फिल्म भी की जो सफल रही। इस समय उनके पास 300 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

कपिल शर्मा ने अपनी प्रेमिका गिन्नी के साथ शादी भी कर ली। अब वो मुंबई में ही सैटेल हैं और राजा की तरह जिन्दगी जीते हैं। उनके पास महंगी कारें हैं। इनमें मर्सडिज बेंज एस क्लास और मर्सडिज बेंज सी क्लास शामिल हैं। वहीं एक करोड़ रुपये की वोल्वो एक्स90 भी है। कपिल के पास 25 करोड़ का फॉर्म हाउस भी है जो पंजाब में है।

Back to top button