दिलचस्प

विदेशियों ने जैसे ही सुनी इस भारतीय गायिका की आवाज, स्टेज पर कर दी डॉलरों की बरसात

विदेशियों को भी भारतीय संगीत काफी पसंद है। इस बात को हम सभी जानते हैं लेकिन उनको हमारा संगीत कितना पसंद है, इसका अंदाजा आपको शायद नहीं होगा। क्या कभी आपने सुना है कि किसी का संगीत इतना पसंद आ जाए कि स्टेज ही नोटों से भर जाए। अगर नहीं तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं।

अमेरिका में एक स्टेज शो का आयोजन किया गया था। यहां पर खासतौर से भारतीय गायिका को बुलाया गया था। वो गायिका भी गीत सुनाने पहुंची। जैसे ही उसने गीत शुरू किया, विदेशियों को इतना पसंद आ गया कि उन लोगों ने डॉलरों की बरसात कर दी। आखिर कौन है वो गायिका, आइए जानते हैं।

यूक्रेन की मदद के लिए किया गया था आयोजन

रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों में लगातार बमबारी हो रही है। अमेरिकी समेत बड़े देश सिर्फ मूक दर्शक बने हुए देख रहे हैं। इसी वजह से रूस ने भी अबतक अपने कदम पीछे नहीं हटाए हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध अब भी जारी है।

भले ही अमेरिका इस जंग में कुछ न कर रहा हो, फिर भी अमेरिका में रहने वाले एनआरआई लोगों ने हार नहीं मानी है। उन्होंने मानवता को बचाने का बीड़ा उठाया है। यूक्रेन में तबाही झेल रहे लोगों की मदद के लिए ये लोग आगे आए हैं। इसी वजह से एनआरआई लोगों ने फंड जुटाने के लिए रविवार को एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन करवाया था।

ये है वो सिंगर जिनपर हुई डॉलरों की बारिश

यूक्रेन के लोगों के लिए गुजराती एनआरआई लोगों ने फंड जुटाने के लिए अटलांटा में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस समारोह में गीत प्रस्तुत करने के लिए भारत से खास तौर पर गुजराती सिंगर को बुलाया गया था। अटलांटा में लोल दयारो नामक एक संगीत कार्यक्रम में लोक गायिका गीताबेन रबारी पहुंची हुई थीं।


गीताबेन ने कार्यक्रम में उन लोगों के सामने ऐसे गीत गाने शुरू किए कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए। गीताबेन की आवाज पर अमेरिकी लोग ऐसे मोहित हुए कि स्टेज पर डॉलरों की बरसात होने लगी। ऑडिटोरियम में संगीत का आनंद ले रहे लोगों ने यूक्रेन की मदद और गीताबेन की गायिकी पर करोड़ों रुपये न्योछावर कर दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं तस्वीरें

गीताबेन और डॉलरों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे गायिका मंच पर बैठी हैं। उनके आसपास सिर्फ डॉलरों की बारिश ही दिखाई दे रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार गीता बेन ने अपनी गायिकी के दम पर करीब 3 लाख डॉलर यानि सवा दो करोड़ रुपए जुटा लिए।


इन तस्वीरों को खुद गायिका ने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शेयर कर दिया। तस्वीरों में डॉलरों को देखकर उनके फैन्स के होश उड़ गए। गीताबेन ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा ‘ अमेरिका के जॉर्जिया स्थित अटलांटा में इंटरैक्टिव लाइव दर्शकों के लिए एक लोक दयारो शो (Lok Dayro show) था. आप सभी के साथ कुछ आध्यात्मिक क्षण साझा कर रही हूं.’।

Back to top button