अध्यात्म

जल्द दुखों से मुक्ति पाएंगी ये 4 राशियां, शनि की कृपा से भरेगी घर की तिजोरी

‘शनि’ ये नाम सुनते ही कई लोग डर जाते हैं। खासकर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जीवन में बड़े दुख दर्द देती है। शनि सबसे धीमा ग्रह भी होता है। यह एक राशि में करीब ढाई साल रहता है। ऐसे में जब शनि का गोचर होता है तो कुछ राशियों को राहत मिलती है, जबकि कुछ की मुसीबतें बढ़ जाती हैं।

29 अप्रैल 2022 शनि का गोचर हो रहा है। इससे धनु राशि के जातकों को शनि साढ़े साती से आजादी मिल जाएगी। हालांकि मीन राशि वालों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। इसी कड़ी में मिथुन और तुला राशि के जातक शनि की ढैय्या से मुक्ति पाएंगे जबकि कर्क और वृश्चिक वालों पर ढैय्या का कहर शुरू हो जाएगा। इन सबके बीच चार राशियों को विशेष लाभ होगा।

मेष राशि (Aries)

शनि के गोचर से मेष राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। सभी अटके काम समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। पैसों की कोई कमी नहीं होगी। जॉब में प्रमोशन होगा। बीजनेस में लाभ होगा। आपके काम की तारीफ होगी। काम के नए अवसर मिलेंगे। लाइफ में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

शनि के गोचर से वृषभ राशि के जातकों का भाग्य बढ़ जाएगा। वे जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह बिना किसी बाधा के पूर्ण होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। व्यापार का विस्तार होगा। किसी शुभ कार्य से यात्रा हो सकती है। अपनों से रिश्ते मधुर होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात धन लाभ दे सकती है। सेहत में सुधार होगा। भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

शनि का गोचर मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ देगा। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा। उधारी का पैसा वापस मिल जाएगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदना चाहते हैं तो ये शुभ समय है। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। पति पत्नी के संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। रुका पैसा मिल जाएगा।

कन्या राशि (Virgo)

शनि के गोचर से कन्या राशि के जातकों को भी बहुत लाभ होगा। इनकम बढ़ जाएगी। सरकारी नौकरी वालों को धन लाभ होगा। इंटरव्‍यू-परीक्षा में पास होंगे। आपके काम के चर्चे हर जगह होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पुराना अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। अच्छे अवसर को हाथ से जाने न दें। हर मौके का फायदा उठाएं।

Back to top button