दिलचस्प

सड़क पर लड़ रहे थे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, शांत करवाने पहुंचा डिलीवरी बॉय खुद ही मारने लगा मुक्के

कहते हैं प्रेमियों के झगड़ों में नहीं पड़ना चाहिए। समझदारी इसी में है कि दोनों को खुद ही मामला सुलझा लेने दिया जाए। इसके बाद भी कुछ लोगों को अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का शौक होता है। वो अक्सर दो प्रेमियों के बीच में चले जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा करना उनके ऊपर भारी भी पड़ जाता है।

कुछ ऐसा ही ओडिशा के डिलीवरी बॉय के साथ हुआ है। सड़क पर लड़ रहे प्रेमी प्रेमिका को समझाना एक डिलीवरी बॉय पर भारी पड़ गया। वो अपना काम छोड़कर दोनों को समझाने के लिए बीच में कूद पड़ा। हालांकि इसके बाद कुछ ऐसा हो गया कि वो खुद ही लड़की को मुक्के मारने लगा। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

भुवनेश्वर से सामने आई घटना

ये हैरान करने वाली घटना भुवनेश्नर से सामने आई है। यहां पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग मजे भी ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं और कुछ लोग डिलीवरी बॉय को बेवकूफ कह रहे हैं। इसकी वजह बिना किसी बात के दूसरे की मुसीबत अपने सिर पर लेना है।

दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि एक प्रेमी प्रेमिका के बीच रोड पर ही जमकर लड़ाई हो रही थी। गर्लफ्रेंड किसी बात को लेकर काफी गुस्से में थी। वहीं प्रेमी के ऊपर खूब चिल्ला रही थी। इतना ही नहीं वो अपने प्रेमी को पीटने की कोशिश भी कर रही थी। बीच रोड पर ही दोनों के मध्य तमाशा हो रहा था जिसको लोग देख रहे थे।

झगड़े में कूद गया डिलीवरी बॉय

दोनों के बीच रोड पर ही झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान वहां से एक डिलीवरी बॉय गुजर रहा था। उसकी नजर भी इन दोनों पर पड़ गई। इसके बाद उससे रहा नहीं गया तो वो दोनों के झगड़े के बीच कूद गया। अपना काम छोड़कर वो दोनों को समझाने और शांत करवाने के लिए उनके पास चला गया।


यह पूरी घटना इंदिरा गांधी पार्क के बाहर की बताई जा रही है। डिलीवरी बॉय भले ही दोनों को जानता नहीं था, फिर भी मानवता के नाते वो दोनों को समझाने चला गया था। हालांकि उसको ये फैसला करना भारी पड़ गया। जब वो दोनों को समझाने गया तो लड़की ने गुस्से में उसको भी भला बुरा कह दिया। इसके बाद तो सीन ही पलट गया।

खुद ही लड़की को मारने लगा

डिलीवरी बॉय ने लड़की को शांत करवाने की कोशिश तो की लेकिन कामयाब नहीं हो सका। प्रेमिका पहले से ही गुस्से में थी। डिलीवरी बॉय ने उसका गुस्सा और भड़का दिया। इसके बाद प्रेमी की जगह लड़की डिलीवरी बॉय पर ही भड़क गई। उसको गालियां देनी शुरू कर दीं। अब डिलीवरी बॉय भी अपना आपा खो बैठा।


इसके बाद तो वहां तमाशा ही शुरू हो गया। डिलीवरी बॉय ने लड़की को सड़क में ही पीटना शुरू कर दिया। उसकी पिटाई की घटना को सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया। लोगों ने उसको हटाने की कोशिश की लेकिन तमाशा जारी रहा। अब पुलिस ने दोनों ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button