बॉलीवुड

अब कभी पिता नहीं बन पाएंगे सैफ अली खान, करीना कपूर ने इंटरव्यू में बताई वजह

बॉलीवुड की डेशिंग जोड़ियों की जब भी बात होती है, सैफ अली खान और करीना कपूर का जिक्र जरूर होता है। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया है और शादी कर ली। दो अलग-अलग धर्मों के होने के बाद भी ये सेलिब्रेटी एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं और सम्मान भी देते हैं। इसी वजह से इनकी जोड़ी की काफी तारीफ होती है।

kareena and saif

सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों के दो बच्चे भी हैं। दोनों ही लड़के हैं और एक बेटे का तैमूर तो दूसरे का नाम जेह है। तैमूर तो बचपन से ही सोशल मीडिया में काफी फेमस है। वहीं अब छोटे बेटे के चर्चे भी होने लगे हैं। वैसे क्या आपको पता है कि अब सैफ अली कभी पिता नहीं बन पाएंगे। करीना कपूर ने बड़ा राज खोल दिया है।

दोनों मिलकर करते हैं बच्चों की देखभाल

करीना कपूर एक समय में शाहिद कपूर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। फिर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। वहीं सैफ भी पहले अमृता सिंह के पति थे। उनके अमृता से दो बच्चे भी हैं। इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सैफ और करीना को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली थी।

saif ali khan and kareena kapoor

दोनों के दो बच्चे हुए। करीना ने एक इंटरव्यू में निजी जीवन की कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच एक समझौता हुआ है। बच्चों की देखरेख के लिए उन दोनों में से एक को घर पर रहना जरूरी है। जब करीना काम पर होती हैं तो सैफ घर पर बच्चों की देखभाल करते हैं। ऐसा ही सैफ के बाहर होने पर करीना करती हैं।

जानें सैफ क्यों नहीं बन पाएंगे कभी पिता

सैफ के वैसे तो 4 बच्चे हैं। दो उनकी पहली पत्नी अमृता से हैं। वहीं दो बच्चे करीना कपूर से हैं। लेकिन अब सैफ दोबारा पिता नहीं बन पाएंगे। इसकी वजह भी करीना ने इंटरव्यू में बताई है। उन्होंने बताया कि मैंने सैफ को अब चेतावनी दे दी है कि अब फिर से पिता बनने के बारे में मत सोचना।

kareena and saif

करीना ने बताया कि सैफ के हर दशक में एक बच्चा हुआ। जब वो 20 के दशक में थे, या 30, 40 और 50 के दशक में थे। उनको हर दशक में संतान हुई। इसी वजह से करीना ने चेतावनी दी है कि अब 60 में ऐसा नहीं होने वाला है। ऐसे में अब दोबारा पिता बनने के बारे में सोचना भी मत।

सैफ की जमकर की तारीफ

उन्होंने सैफ अली खान की इंटरव्यू में जमकर तारीफ भी की। करीना ने कहा कि सैफ जैसा खुले दिमाग का इंसान ही अलग-अलग स्टेज पर चार बच्चों का पिता बन सकता है। उन्होंने कहा कि सैफ अपने हर बच्चे का ध्यान रखते हैं। वो सबसे छोटे बेटे जेह का भी पूरा ख्याल रखते हैं। वो सभी बच्चों के लिए बैलेंस बनाए रखते हैं।

saif ali khan and kareena kapoor

करीना ने पति सैफ और बेटे तैमूर की बॉन्डिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सैफ और तैमूर बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। अभिनेत्री ने तैमूर को मिनी सैफ बताया। उन्होंने कहा कि तैमूर रॉक स्टार बनना चाहता है।

Back to top button