अध्यात्म

स्वप्न शास्त्र: सपने में दिख जाए ये चीज तो एक झटके में बन जाते हैं अमीर, लग जाती है लॉटरी

सपनों की दुनिया भी बड़ी अजीब होती है। यहां कई तरह के सपने आते हैं। कुछ अच्छे, कुछ बुरे तो कुछ बेतुके। इन सपनों को देख मन में ये ख्याल जरूर आता है कि ‘कहीं ये सपने किसी बात का संकेत तो नहीं?’ स्वप्न शास्त्र की माने तो आपके सपने आपके भविष्य को लेकर बहुत कुछ कहते हैं। यदि आप सपने में खुद को अलग-अलग सिचूऐशन में देख लें तो इसके कई मायने निकलते हैं। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे।

सपने में खुद को ऐसे देखने का मतलब

1. सपने में खुद को गरीबी की हालत में देखना शुभ होता है। यदि आप सपने में स्वयं को पैसों की दिक्कत झेलता देखें तो ये अच्छी बात है। इसका मतलब होता है कि आपके पास पैसा ही पैसा आने वाला है। जॉब में तरक्की होगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। कुल मिलाकर ये सपना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का संकेत देता है।

2. कई बार हम सपने में खुद को ठंडे-ठंडे पानी से नहाते हुए या फिर कहीं गिरते हुए देख लेते हैं। इस सपने का भी अच्छा असर होता है। इसका अर्थ है कि धन की देवी मां लक्ष्मी आप से खुश हैं। आपके घर धन से जुड़े लाभ होने वाले हैं।

3. यदि आप सपने में खुद को पहाड़ या पेड़ जैसी जगह पर चढ़ता देखें तो ये अच्छा संकेत होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपकी नौकरी, बिजनेस या करियर में उन्नति होने वाली है। ऐसे सपने आपकी लाइफ में सुखों की मात्रा बढ़ा देते हैं।

4. सपने में यदि आप खुद को भगवान की पूजा पाठ करता देख लें तो आपकी बल्ले बल्ले हो गई। इसका मतलब है भगवान का फुल आशीर्वाद आपके साथ है। आपको लाइफ में कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

5. सपने में खुद को रोता हुआ देख लें तो यह अच्छा संकेत होता है। इसका मतलब है आपको प्रमोशन मिलने वाला है। बिजनेस में नई डील फाइनल होगी। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल जाएगा।

6. यदि आपको सपने में तारे दिख जाएं या आप खुद तारों के बीच चले जाएं तो आपकी निकल पड़ी। ऐसा सपना बहुत शुभ होता है। इसका मतलब है आपकी लॉटरी लगने वाली है। आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होने वाली है। ये धन कहीं से भी अचानक आपको मिल सकता है।

Back to top button
?>