दिलचस्प

ये कैसा दूल्हा है भाई? दुल्हन को छोड़ सासु मां को पहनाने लगा वरमाला, देखें मजेदार Video

शादी को लेकर हर लड़की बड़ी उत्साहित रहती है। वह इसके सपने कई सालों से सँजोने लगती है। फिर एक दिन उसकी शादी तय हो जाती है। वह बड़ी खुश होती है। सोचती है शादी वाले दिन सबकुछ अच्छे से हो जाए। आखिर ये उसके जीवन का सबसे यादगार लम्हा जो है। अब जरा सोचिए क्या होगा जब शादी वाले दिन दूल्हा, दुल्हन को वरमाला पहनाने की बजाय उसकी मां को ही पहना दें।

दुल्हन की जगह सास को वरमाला पहनाने लगा दूल्हा

पहले तो आप सोचेंगे कि आखिर कोई दूल्हा दुल्हन को छोड़ अपनी सास के गले में वरमाला क्यों डालेगा? तो इसका जवाब है नशा। ये जो नशा है वह इंसान से ऐसी-ऐसी चीजें करवा देता है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। फिर कुछ नशे तो इतने खतरनाक होते हैं कि इंसान को खुद का ही होश नहीं रहता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दूल्हे को ही ले लीजिए।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा काफी नशे में दिखाई दे रहा है। उससे ठीक से खड़ा होते भी नहीं बन रहा है। आसपास के लोग उसे दुल्हन के गले में माला पहनाने को कहते हैं। हालंकी वह नशे की हालत में अपनी सासु मां के गले में माला पहनने लगता है। वह तो गरिमत रहती है कि आसपास के लोग सही समय पर उसे ऐसा करने से रोक लेते हैं।

नशे में हो गई ऐसी हालत

अब लोग उसे समझाते हैं कि भाई तुझे दुल्हन के गले में वरमाला डालनी है, न कि सासु मां के। लेकिन हमारे नशेड़ी दूल्हे राजा से ये भी नहीं होता है। वह दुल्हन को वरमाला पहनने से पहले ही नशे की हालत में सोफ़े पर गिर जाते हैं। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कहाँ का है? वैसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये क्लिप किसी नाटक या म्यूजिक वीडियो की हो सकती है।

वीडियो देख लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये दूल्हा कौन सा माल फूंक के आया है।” फिर दूसरे ने कहा “लगता है दूल्हे को एंटिक चीजें पसंद है। तभी दुल्हन को छोड़ सास के पीछे पड़ा है।” फिर एक कमेन्ट आता है “ऐसे दूल्हे से शादी करने से अच्छा है जिंदगीभर घर में कुंवारी बैठ जाओ।”

Back to top button