दिलचस्प

कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते ही Facebook में लगी अदिति की Job, हर महीने मिलेगी 13 लाख सैलरी

पूरी दुनिया में अब लड़कियां भी लड़कों से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वो लड़कों को तगड़ा कॉम्पटिशन दे रही हैं। भारत भी इस मामले में अछूता नहीं है। हमारे देश में भी लड़कियां अब लड़कों से आगे निकलते जा रही हैं। वो अपनी सफलता के झंडे गाड़ती जा रही हैं। उनकी प्रतिभा को विदेशी कंपनियां भी पहचानने लगी हैं।

देश की बेटियों को अब विदेशी कंपनियां बड़े पैकेज पर जॉब दे रही हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है भारत की एक बेटी अदिति के साथ। अदिति को दुनिया की जानी मानी कंपनी फेसबुक ने जॉब दी है। उसको कंपनी ने ऐसा पैकेज दे दिया है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

पटना से कर रही है पढ़ाई

देश की बेटियां भी अब भारत का नाम रोशन कर रही हैं। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। चाहे देश हो या विदेश, भारत की लड़कियों का डंका हर ओर बज रहा है। कुछ ऐसा ही कारनामा किया है अदिति ने जो बिहार की राजधानी पटना से पढ़ाई कर रही है। अदिति ने फेसबुक में नौकरी पा ली है।

जी हां दुनिया की बड़ी कंपनियों में शुमार फेसबुक ने अदिति को नौकरी दी है। अगर आप उसका पैकेज सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। फेसबुक ने अदिति को एक करोड़ 60 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी दी है। यानि हर महीने अदिति को कंपनी की ओर से करीब 13 लाख रुपये की सेलरी मिलेगी।

जानें कौन सा किया कोर्स

अब हम आपको बताते हैं कि आखिर अदिति ने कौन सा ऐसा कोर्स किया है जिसके बाद उसे इतनी सैलरी मिल रही है। अदिति पटना एनआईटी की छात्रा है। वो यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की फाइनल ईयर की छात्रा है। पढ़ते-पढ़ते ही उसकी फेसबुक में इतने अच्छे पैकेज पर जॉब लग गई है।

अदिति ने पैकेज के मामले में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे पहले पटना एनआईटी के छात्रों को 50 से 60 लाख रुपये सालाना के पैकेज मिले थे। पांच साल में पहली बार किसी छात्रा को इतना बड़ा पैकेज किसी कंपनी की ओर से मिला है। पढ़ते हुए ही इतनी अच्छी नौकरी पाकर अदिति काफी खुश हो गई है।

जानें किस पद पर करेगी नौकरी

अदिति को फेसबुक में नौकरी तो मिल गई है। वो अब कंपनी में फ्रंट एंड इंजीनियरिंग के पद पर अपना काम संभालेगी। अदिति को जनवरी में ये जॉब मिल गई थी। उसको कैंपस प्लेसमेंट के जरिए कंपनी ने चुना था। पटना एनआईटी में विदेशी कंपनियां कैंपस से ही अच्छे पैकेज में छात्र-छात्राओं को चुन लेते हैं।

अदिति पटना से पढ़ाई जरूर कर रही है लेकिन वो झारखंड की रहने वाली है। वो जमशेदपुर में रहती है। उसके पिता का नाम संजय तिवारी है। संजय फिलहाल टाटा स्टील में नौकरी करते हैं। वहीं अदिति की मां भी सरकारी नौकरी करती हैं। वो शिक्षिका हैं। अदिति ने जो कामयाबी हासिल की है, उसके लिए टीचर से लेकर छात्र उसे बधाई दे रहे हैं।

Back to top button