समाचार

लिंग बदल दोस्त से की शादी, रवि से हो गई रिया, मन भरने के बाद पति भेजना चाहता है किन्नरों को पास

दो पुरुष दोस्तों में गहरी दोस्ती थी। इस गहरी दोस्ते में दोनों में रिलेशन भी बन गए। इन दोनों अपने रिस्ते को शादी का जामां पहनाने का फैसला लिया और एक दोस्त लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गई और दूसरे पुरुष दोस्त से शादी कर ली और पति-पत्नी बन गए। कुछ दिन तक तो सब ठीक चला लेकिन अब पति ने पत्नी को छोड़ने का फैसला कर लिया और उससे ऐसी जगह जाने को कह दिया जिससे उसकी रूह कांप गई। क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं।

पंजाब के अमृतसर जिले से ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का वादा कर एक युवक ने अपने ही दोस्त रवि को लड़के से लड़की बनवा दिया और बाद में शादी कर उसको अपनों से अलग कर दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करने चाहता है। फिलहाल मामला अब पुलिस के पास है और पुलिस रवि जो कि अब रिया है उसे इंसाफ दिलवाने की बात कर रही है।

 3 साल पहले रिया थी रवि

आपको बता दें कि तीन साल पहले रिया रवि था और जागरण कार्यक्रमों में अपने दोस्त अर्जुन के साथ काम करता था। धीरे धीरे अर्जुन और रवि दोनों समलैंगिक रिलेशन में आ गए। रवि ने अर्जुन से शादी करने की बात कही। लेकिन पहले अर्जुन ने रवि से कहा कि वह लड़का से लड़की बने फिर वह उससे शादी करेगा। फिर क्या था रवि रिया बन गई।

पति अब किन्नरों को पास भेज रहा

रवि उर्फ रिया का कहना है कि उसका पहले नाम रवि था। लेकिन जेंडर बदलने के बाद उसका नाम अर्जुन ने रिया जट्टी रख दिया। अर्जुन जंडियाला का रहने वाला है और जागरण में काम करते था। उसने कहा कि पहले जेंडर बदलो फिर वह रिया से शादी करेगा। उसके बाद दोनों की शादी हो गई। अर्जुन के परिवार वालों ने भी रिया को अपना लिया। लेकिन कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है। ये बात सुनकर रिया की रूह कांप गई है। वह अपने पति अर्जुन के साथ ही रहना चाहती है। उसका कहना है कि अर्जुन की वजह से उसकी जिंदगी खराब हो गई।

पुलिस की कार्रवाई जारी

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। रवि ने अर्जुन से शादी करने के लिए अपना जेंडर बदल लिया था। वह इस मामले में जांच कर रहे हैं। जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।

Back to top button