दिलचस्प

सिर्फ बाज सी तेज नजर वाले बता पाएंगे, इस तस्वीर में कितने जानवर छिपे हैं, 99% हुए फेल

सोशल मीडिया पर इन दिनों पहलियों से जुड़ी तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। कभी हमे किसी तस्वीर में छिपे जानवर का नाम बताने को कहा जाता है तो कभी चीजों के आधार पर किसी व्यक्ति के नाम को ढूँढने का बोल जाता है। फिर कुछ Optical Illusion Puzzle (आंखों को भ्रमित करने वाले पहेलियाँ) भी होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में 9 जानवरों के नाम छिपे हैं जिसे खोजने में लोगों को पसीना आ रहा है।

दम है तो तस्वीर में छिपे 9 जानवरों के नाम बताओ

चलिए, सबसे पहले आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। आपको क्या नजर आता है? पहली नजर में कुछ जानवर दिख रहे होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तस्वीर में पूरे 9 जानवर छिपे बैठे हैं। अब आपको इन सभी 9 जानवरों के नाम बताने हैं। बहुत से लोगों ने इस पहेली को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन 99 फीसदी लोग फेल ही रहे।

अधिकतर लोग 4 से 5 जानवरों के नाम ही बता पाए। सभी 9 जानवरों के नाम सिर्फ दो या तीन लोगों ने ही बताए। वैसे इस तस्वीर में सभी जानवरों को देखने के लिए दूर की नजर चाहिए। जिस शख्स में वह नजर और दिमाग है वह बड़ा शातिर खिलाड़ी है। अब देखना ये है कि आप में से कितने लोग सही-सही इन 9 जानवरों के नाम बता सकते हैं।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को @Ayezajamil नाम के एक ट्विटर यूजर ने साझा किया है। उसने इस Optical Illusion वाली तस्वीर को सहा कर कैप्शन में लिखा “इस तस्वीर में 9 जानवर हैं। आपने सबसे पहले किसे देखा?”

ये है 9 जानवरों के नाम

यदि आपको तस्वीर में छिपे 9 जानवरों के नाम खोजने में दिक्कत हो रही है तो चलिए हम आपकी मदद कर देते हैं। इस तस्वीर में छिपे 9 जानवरों के नाम हैं – घोड़ा, मुर्गा, केकड़ा, मंटिस (कीड़ा), भेड़िया, बाज, कुत्ता, तितली और कबूतर। अब यदि आपको अभी भी यकीन करने में मुश्किल हो रही है कि इस एक तस्वीर में 9 जानवर छिपे हैं। तो चलिए सबूत के रूप में ये तस्वीरें देख लीजिए।

यदि आपको ये पहेली पसंद आई तो इसे दोस्तों के साथ शेयर कर उनका भी दिमाग टेस्ट करें।

Back to top button