विशेष

क्या आप हैं पति के पैसों पर निर्भर? कर रहीं जीवन की सबसे बड़ी गलती,जाने आत्मनिर्भर होने के फायदे

महिलाएं किसी भी काम में पुरुषों से कम नहीं होती हैं। हालांकि घर की जिम्मेदारियों, बच्चों, शादी, परिवार की पिछड़ी सोच इत्यादि के चलते वह करियर नहीं बना पत्ती है। लेकिन आज के जमाने में एक महिला का आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। यदि आप थोड़ी कोशिश करें तो एक ग्राहिणी के साथ-साथ एक प्रोफेशनल वर्कर भी बन सकती हैं।

कुछ महिलाएं घरेलू दबाव के चलते नौकरी नहीं कर पाती हैं तो कुछ आलस या पति अच्छा कमा रहा है ये सोच काम धंधे पर नहीं जाती हैं। लेकिन इन दोनों ही स्थिति में आप जीवन की सबसे बड़ी गलती कर रही हैं। आत्‍मनिर्भर होने और खुद के पैसे कमाने के कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों एक महिला को खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहिए।

महंगाई की मार से राहत

आजकल महंगाई कितनी बढ़ गई है इसका कोई हिसाब नहीं है। लोगों के खर्चे इतने हो गए हैं कि एक अकेले इंसान की सैलरी से कुछ नहीं होता है। मतलब पति के पैसों से आप घरखर्च चला सकते हैं, लेकिन सेविंग के नाम पर कुछ नहीं बचता है। ऐसे में यदि पत्नी भी कमाना शुरू कर दे तो घर खर्च चालाने में और सेविंग करने में आसानी हो जाती है।

समाज में इज्जत

जब कोई महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहती है तो समाज में उसकी इज्जत अधिक होती है। अच्छा सामज को छोड़ दो। आप अपनी ही नजरों में काफी ऊपर उठ जाते हो। दिल को ये जानकर खुशी होती है कि आप पाने दम पर अपना खर्चा चला रहे हो। आपको किसी के सामने पैसों के लिए हाथ नहीं फैलाने पड़ते हैं। आप हक से अपनी पसंद का खर्चा कर सकते हैं।

मुश्किल हालातों में गुजारा

जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। आज आपका पति अच्छा खासा कमा रहा है। सबकुछ बढ़िया चल रहा है। भगवान न करें यदि कल को उसे कुछ हो जाए, या उसकी जॉब चली जाए तो आप क्या करेंगी? फिर बच्चों और पूरे घर की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी। तब अचानक से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसलिए अभी से अपने करियर को आगे बढ़ाते रहे।

नए अवसर मिलना

जब आप जॉब करते हैं तो घर से बाहर निकलते हैं। नए-नए लोगों से मिलते हैं। इससे आपको दुनियादारी और इंडस्ट्री की समझ होती है। फिर कुछ ऐसे मौके भी मिल जाते हैं जो आपको जीवन में ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। हो सकता है आप अपने पति या खुद की उम्मीद से भी कुछ बड़ा हासिल कर लें।

पर्सनालिटी में पॉजिटिव बदलाव

जॉब करने और आत्मनिर्भर बनने से आत्मविश्वास बढ़ता है। जब आप आर्थिक रूप से सक्षम रहते हैं तो कोई भी बड़े निर्णय लेने से डरते नहीं हैं। वहीं घर से बाहर जाने पर आपके व्यक्तित्व में भी कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। आप बहुत सी नई चीजें सीखते हैं। इसका इस्तेमाल आप अपने परिवार और बच्चों के उन्नत भविष्य के लिए कर सकते हैं।

Back to top button