विशेष

टीचर ने 13 साल के लड़के से जबरदस्ती शादी, सुहागरात के बाद हो गई विधवा

महिलाओं पर जुल्म और अत्याचारों की कहानियां तो आप सभी ने सुनी ही होगी। समाचारों में आपने भी सुना होगा कि कही किसी लड़की से जबरदस्ती शादी कर ली तो कहीं किसी नाबालिक के साथ कोई अन्याय हुआ हो। लेकिन आज हम आपको जो खबर बताने वाले हैं। वह एक ऐसी खबर हैं जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान परेशान हो जाने वाले हैं।

नाबालिक लड़के से टीचर ने जबरदस्ती की शादी

इस खबर केे मुताबिक यहां किसी महिला पर जुल्म नहीं हुआ हैं। बल्कि यहां एक महिला ने ही नाबालिक लड़के पर अत्याचार किया हैं। जानकारी के मुताबिक यह मामला पंजाब के जालंधर का है। यहां पर एक महिला ने 13 साल के नाबालिक लड़के से जबरदस्ती शादी कर ली।

बताया जा रहा हैं कि महिला पेशे से टीचर हैं औैर अपने ही स्टूडेंड के साथ उसने ये हरकत की हैं। इसके पीछे अंधविश्वास को वजह बताया जा रहा हैं। असल में मामला जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके का हैं। यहां पर इस महिला टीचर ने अपनी शादी में देरी होने के चलते अंधविश्वास के चक्कर में आकर नाबालिग से जबरन शादी कर ली।

मांगलिक दोष के कारण की जबरदस्ती शादी

आरोपी महिला पर मांगलिक दोष था, जिसके कारण उसने ऐसा किया उसे लगता था कि ऐसा करने से उसका मांगलिक दोष टल जाएगा। हालांकि मामले की खबर लगने के बाद ही पीड़ित छात्र के घरवालों ने पुलिस थाने में महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला गांव के ही एक स्कूल में शिक्षिका हैं। यहां पर उसने अपने एक नाबालिग स्टूडेंट को ट्यूशन का लालच देकर घर बुलाया। फिर उसको जबरन अपने घर में करीब 6 दिन तक रोके रखा। और फिर अपने मांगलिक दोष को टालने के लिए उससे शादी कर ली।

छात्र की गरीबी का उठाया फायदा

पीड़ित छात्र गरीब परिवार से आता हैं। ऐसे में बच्चे को ट्युशन भेजना उनके लिए मुमकिन नहीं था, इसी बात का फायदा उठाकर महिला ने छात्र का झांसा दिया। आरोपी महिला ने छात्र के माता-पिता से कहा कि आप बेटे को मेरे पास कुछ दिन छोड़ दो मैं उसको पढ़ा दूंगी। जिसके लिए बच्चे के परिजन तैयार हो गए। इसके बाद महिला ने छात्र को अपने घर बुलाकर उससे जबरन शादी की। इस शादी में महिला ने हल्दी-मेहंदी की रस्म से सुहागरात तक की रस्मों का ढोंग रचा।

शादी के बाद खुद ही हो गई विधवा

इसके बाद महिला शादी के 6 दिन बाद खुद विधवा भी हो गई। अपने हाथों से सुहाग की चूड़ियां तोड़ीं और मंगलसूत्र को उतार फेंका। इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को पति की झूठी मौत की खबर देकर घर पर शोक सभा का आयोजन किया। जहां वह महिला एक विधवा महिला की तरह सफेद साड़ी पहनकर मातम मनाती दिखी। इसके बाद महिला ने छात्र को उसके घर भेज दिया छात्र ने अपने परिवार को सारी बात बताई। जिसके बाद महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

Back to top button