दिलचस्पबॉलीवुड

IPL 2022 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी इन क्रिकेटर्स की बीवियां, खूबसूरती देख हो जाओगे क्लीन बोल्ड

देश में इस समय आईपीएल 2022 (IPL 2022) की धूम है। जब भी कोई मैच होता है तो फैंस अपनी टीवी या मोबाइल स्क्रीन से चिपके रहते हैं। आईपीएल में हर साल खेल के साथ-साथ ग्लैमर का भी तड़का लगता है। इस दौरान कई  क्रिकेटर्स बीवियां मौजूद रहती हैं। आज हम आपको आईपीएल के 8 क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियों (Cricketers wives) से मिलाने जा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा

विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं। हालांकि अब वे आरसीबी के कप्तान नहीं है। उनकी बीवी अनुष्का शर्मा अक्सर आईपीएल मैच में नजर आती हैं। इस बार भी उनके खेल के मैदान में आकर पति को सपोर्ट करने की उम्मीद है। हालांकि पहले मैच में वह नजर नहीं आई।

नताशा स्टेनकोविक

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस टीम के कैप्टन हैं। सोमवार को टीम का पहला मैच था। इस दौरान हार्दिक की बीवी नताशा स्टेनकोविक क्रॉप टॉप पहने ग्लैमर का तड़का लगाते दिखाई दी। बताते चलें कि नताशा एक सर्बियाई डांसर हैं ।

रितिका सजदेह

रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कैप्टन हैं। उनकी बीवी का नाम रितिका सजदेह है। इस शादी से दोनों की एक बेटी समायरा है। जब भी रोहित मैच खेलते हैं तो रितिका अपनी बेटी संग रोहित और उनकी टीम को सपोर्ट करने पहुँच जाती हैं।

संजना गणेशन

जसप्रीत बुमराह की गिनती सबसे तेज गेंदबाजों में होती है। वे आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। उनकी बीवी संजना गणेशन एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। वे आईपीएल के इस सीजन में भी स्टार स्पोर्ट्स के कुछ शो की एंकरिंग करती दिखाई देंगी।

धनाश्री वर्मा

युजवेंद्र चहल इस आईपीएल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनाश्री वर्मा से शादी रचाई है। वे एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर है। धनाश्री भी अपने पति को चीयर करते नजर आती रहती है।

साक्षी धोनी

एमएस धोनी आईपीएल 2022 में सीएसके के लिए खेल रहे हैं। हालांकि वे इस बार इसके कैप्टन नहीं हैं। उनकी बीवी साक्षी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्हें कई बार धोनी को मैदान में सपोर्ट करते देखा गया है। इस आईपीएल भी वे और उनकी बेटी जीवा नजर आ सकते हैं।

ईशानी

राहुल चाहर पंजाब किंग्स के स्पिनर हैं। दोनों इस साल मार्च में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी गोवा में हुई है। बेंगलुरु की रहने वाली ईशानी एक फैशन डिजाइनर हैं। वे भी इस आईपीएल पति को चीयर करने आ सकती हैं।

पंखुड़ी शर्मा

क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर हैं। उनकी बीवी का नाम पंखुड़ी शर्मा है। वह अक्सर आईपीएल के मैदान पर ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आती हैं। उन्हें LSG बनाम GT के पहले मैच में भी पति को चीयर करते हुए स्टेडियम में देखा गया था।

Back to top button