दिलचस्प

21 की उम्र में काटने पड़े दोनों पैर, जानिए फिर भी क्यों खुश है यह खूबसूबरत मॉडल

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई है। किसी के पूरे परिवार को उजाड़ दिया तो कहीं खुशियां ही छीन लीं। अब भी कोरोना का कहर कम नहीं हुआ है। हालांकि एक युवती ऐसी भी है जिसकी कोरोना ने जिन्दगी तबाह कर दी। इसके बाद भी बीमारी उसको मन से हरा नहीं सकी। वो अब भी खुश है।

अमेरिका में रहने वाली युवती जो मॉडलिंग करती थी। उसको कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। उसकी हालत बिगड़ती गई और अचानक उसके शरीर में कुछ ऐसा हो गा कि डॉक्टरों को बड़ा फैसला लेना पड़ा। युवती के दोनों पैरों को अस्पताल में काटना पड़ा। तब जानकर उसकी जान बचाई जा सकी।

दोनों वैक्सीन लगाने के बाद भी हुई बीमारी

कोरोना महामारी कितनी भयावह हो सकती है, इसका अंदाजा अमेरिका की क्लेयर ब्रिजेस को देखकर हो सकता है। उसने कोरोना से बचने के लिए दोनों वैकसीन लगवाई हुई थीं। इसके बाद भी उसको कोरोना हो गया। वो बस 21 साल की है और 16 जनवरी को उसको कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

पेशे से मॉडल क्लेयर दो महीने तक अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जंग लड़ती रही। इसके बाद जाकर वो जिंदा अपने घर वापस आ सकी। हालांकि अब वो अपने पैरों पर कभी खड़ी नहीं हो सकेगी। इसकी वजह कोरोना है जिसने उसके दोनों पैरों को छीन लिया। वो पर्वतारोही भी हुआ करती थी लेकिन अब वो अपना ये शौक भी पूरा नहीं कर सकेगी।

जानें क्यों काटने पड़े दोनों पैर

अब हम आपको बताते हैं कि 21 साल की एक लड़की के दोनों पैरों को काटने का फैसला आखिर डॉक्टरों को क्यों लेना पड़ा। कोरोना से पीड़ित युवती की डॉक्टरों ने जब जांच की तो हैरान रह गए। वो कोरोना मायोकार्डिटिस, सायनोटिक, एसिडोसिस, रबडोमायोलिसिस और निमोनिया से पीड़ित थी।

 

उसके खून का प्रवाह पैरों तक नहीं हो पा रहा था। इससे उसके शरीर में जहर फैलने लगा था और उसकी मौत हो सकती थी। उसका लिवर भी डैमेज था और किडनी भी काम करना बंद कर चुकी थी। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने उसके दोनों पैरों को काट दिया। तब जाकर उसकी जान बचाई जा सकी।

जानें पैर कटने के बाद भी क्यों है खुश

आपको बता दें कि 21 साल की मॉडल पैदा होने के समय से ही परेशानियां झेल रही है। सिर्फ 9 साल में ही उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हो गई थी। इसके बाद कोरोना ने उसके दोनों पैरों को भी छीन लिया। हालांकि वो अब भी खुश है। इसकी वजह उसकी जान बच जाना है। मॉडल अपने घर वापस आ चुकी है।

उसका कहना है कि कोरोना ने दुनिया में लोगों की जिन्दगी तबाह कर दी। ऐसे में उसकी तो सिर्फ दो टांगे ही काटनी पड़ी। कम से कम उसकी जिन्दगी तो बच गई। अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली ये युवती इसी सकारात्मक सोच की वजह से पैर कटने के बाद भी खुश नजर आ रही है। हाल ही में उसका 21वां बर्थडे भी मनाया गया। उसके पिता भी बेटी की जान बच जाने पर काफी संतुष्ट दिख रहे हैं।

Back to top button