समाचार

लव जिहाद: जिसे समझती रही आकाश वो निकला आसिफ, दिल्ली ले जाकर करता रहा नाबालिग से बलात्कार

उत्तर प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ सख्त कानून बन चुका है। योगी आदित्यनाथ की सरकार अपने पहले कार्यकाल में ही इस तरह का कानून बना चुकी है। इस कानून के बनने के बाद भी लव जेहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बरेली से सामने आया है जहां एक हिन्दू लड़की से धोखा हुआ।

लव जेहाद का शिकार हुई लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसको पता ही नहीं था कि जिस युवक से उसने दोस्ती की, वो अपना मजहब छिपाकर उसको शिकार बनाना चाहता था। मामला खुला तो लड़की के पांव तले जमीन खिसक गई। अब ये केस पुलिस के पास पहुंच गया है जिसकी गंभीरता से पड़ताल हो रही है।

बरेली के फरीदपुर का केस

बरेली के फरीदपुर से एक हैरान करने वाला लव जेहाद का केस सामने आया है। यहां रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ आरोपी युवक ने कई बार रेप किया। वो युवती से अपना मजहब छिपाता रहा और उसको अपना शिकार बनाता रहा। पीड़िता को इस बारे में कुछ पता ही नहीं था कि उसका इस्तेमाल हो रहा है।

फरीदपुर इलाके में रहने वाली इस लड़की ने पुलिस को जो बताया वो चौंकाने वाला है। उसने कहा कि साल भर पहले आकाश नाम का लड़का उसका पीछा किया करता था। वो उससे दोस्ती करना चाहता था। जब युवक काफी पीछे पड़ा रहा तो उसने आकाश नाम के उस लड़के से दोस्ती कर ली।

प्रेमजाल में फंसाकर ले गया दिल्ली

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि धीरे-धीरे उसने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वो भी कुछ समझ नहीं सकी कि इसका असली इरादा क्या है। लड़की ने बताया कि लड़के ने उससे शादी करने का वादा किया और कसमें भी खाईं। इस पर वो आकाश की बातों में आ गईं और उसके प्रेमजाल में फंस गई।

लड़का उसको अपने प्रेमजाल में फंसाकर दिल्ली ले गया। वहां पर उसने चाय में नशीली दवा मिलाकर उसकी इज्जत लूट ली। इतना ही नहीं उसने कई बार लड़की के साथ बलात्कार किया। हालांकि तब तक भी लड़की को उसकी हकीकत  नहीं पता था। लेकिन फिर एक दिन उसकी सच्चाई पीड़ित लड़की के सामने आ गई।

घर गई तो खुला राज

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि एक बार वो उस लड़के के घर गई। तब वहां पता चला कि वो लड़का तो हिन्दू नहीं है। वो मुसलमान था और उसका नाम आकाश नहीं बल्कि आसिफ था। जब इस बात को लड़की ने आसिफ के घरवालों को बताया तो उन लोगों ने भी पीड़िता की एक न सुनी। परिवार ने उसको गालियां देकर घर से भगा दिया।

इसके बाद पीड़िता को सच पता लगा कि वो फरेबी था और उसका इस्तेमाल कर रहा था। बाद में वो पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था। तब जाकर पीड़िता ने फरीदपुर थाने में शिकायत की। लव जिहाद का मामला सामने आते ही पुलिस भी फौरन ही गंभीर हो गई। पुलिस ने फौरन ही आकाश बने आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसको गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Back to top button