बॉलीवुड

फ्लॉप होने के बाद भी राजाओं जैसी है संजय कपूर की लाइफ, जानें कहां से लाते हैं इतना रुपया

अगर आप हिन्दी फिल्मों का शौक रखते हैं तो आपको संजय कपूर तो जरूर याद होंगे। अनिल कपूर के छोटे भाई संजय, आये तो थे बॉलीवुड में धमाका करने, लेकिन दर्शकों ने उनको फ्लॉप कर दिया। चेहरे पर मासूमियत लिए संजय कपूर भी धीरे-धीरे खुद को फिल्मों से अलग करने में ही भलाई समझने लगे।

संजय कपूर भले ही फ्लॉप एक्टर हों लेकिन वो लाइफ राजाओं की तरह जीते हैं। महंगी गाड़ियों में घूमना, आलीशान घर में रहना और बड़े-बड़े होटलों पार्टियों में दिखना उनका शौक है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक फ्लॉप एक्टर इतने शौक पूरा करने के लिए आखिर पैसे कहां से लाता है, चलिए हम आपको उनकी संपत्ति से लेकर उनकी कमाई की जानकारी देते हैं।

इतनी है संपत्ति, जानें कमाई का जरिया

संजय कपूर भले ही फ्लॉप हो गए हों लेकिन उनकी संपत्ति करोड़ों में है। उनके पास 70 से 75 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कमाई की बात करें तो वो बेव सीरीज से लेकर फिल्मों में एक्टिंग करके पैसा कमाते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला हुआ है। इसका नाम Sanjay Kapoor entertainment pvt ltd है।

वहीं उनके शौक की बात करें तो संजय के शौक राजाओं की तरह है। उनके पास महंगी गाड़ियां हैं जिनमें Bentley और BMW A6 से लेकर मर्सिडीज गाड़ी तक है। वो अक्सर परिवार के साथ पार्टियों में भी नजर आते हैं। उनकी बेटी शनाया कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं। उनको करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं।

1995 में शुरू किया था करियर

अपने भाई अनिल कपूर की तरह ही संजय भी फिल्मों में हीरो बनने आए थे। उन्होंने साल 1995 में अपना करियर शुरू किया था। उनकी शुरुआती फिल्म ‘प्रेम’ थी। हालांकि इसके बाद उनकी फिल्म ‘राजा’ काफी सफल हुई थी और उनको सफलता मिली थी। इस फिल्म में वो माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए थे।

इसके बाद भी उनकी कुछ यादगार फिल्में आईं जिनमें ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ थीं। हालांकि इन फिल्मों में उनके अभिनय की तारीफ तो हुई लेकिन वो कभी सफल अभिनेताओं में शामिल नहीं हो सके। अभिनय की दुनिया में संजय कपूर का सिक्का नहीं जम सका और वो भाई की तरह सफल नहीं हो सके।

छोटे पर्दे का किया रुख

मुंबई में 17 अक्टूबर 1965 को जन्मे संजय कपूर के पिता का नाम सुरिंदर कपूर था। वो फिल्म निर्माता थे, उनकी मां का नाम निर्मल कपूर था। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया।

साल 2003 में एक नाटक आया जिसका नाम करिश्मा: द मिरेकल ऑफ डेस्टनी था। इस शो में संजय नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया। वो संजय द गॉन गेम, द लास्ट ऑवर से लेकर सोगी होगा तेरा बाप जैसी वेब सीरिज में नजर आ चुके हैं।

Back to top button