दिलचस्प

इस्लामाबाद में अजीब हरकत : इमरान खान की पत्नी घर में जला रही हैं जिंदा मुर्गे, जानें वजह

पाकिस्तान में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। इमरान खान की प्रधानमंत्री की कुर्सी कब तक टिकेगी, इस बारे में कोई नहीं जानता है। उनकी सरकार किसी भी समय गिर सकती है। यहां तक की पाकिस्तानी सेना ने भी इमरान का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में उनके ऊपर चौतरफा दबाव हो गया है।

दूसरी ओर उनके ऊपर विपक्ष ने भी हमला बोल दिया है। विपक्षी नेताओं ने उनकी सरकार को अल्पमत का साबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर एक और हैरानी भरा दावा विपक्ष ने किया है। विपक्ष का आरोप है कि इस्लामाबाद में इमरान खान की पत्नी जिंदा मुर्गों को जला रही हैं। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है, हम आपको बताते हैं।

एकजुट हो गया है विपक्ष

इमरान खान को कुर्सी से बेदखल करने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया है। पीएमएल(नवाज) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ से लेकर उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने उनके खिलाफ योजना तैयार कर ली है। इमरान की पार्टी के सांसदों को अपने पाले में करने के बाद विपक्ष ने पीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वहीं दूसरी ओर पाक आर्मी भी इमरान खान का साथ नहीं दे रही है। हालांकि इमरान खान खुद पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने इसी वजह से एक रैली भी निकाली। हालांकि वो शक्ति प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके। उनको अब अपनी कुर्सी बचाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है।

जानें क्यों मुर्गे जला रही हैं बुशरा

इमरान खान के ऊपर शहबाज शरीफ ने एक बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी बुशरा इस्लामाबाद में मुर्गे जला रही हैं। इसकी वजह उन्होंने बताते हुए कहा कि बुशरा ये सब इमरान की सरकार बचाने के लिए कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुशरा काला जादू का इस्तेमाल कर रही हैं।

आपको बता दें कि बुशरा इमरान खान की तीसरी बीवी हैं। वो पिंकी पीरनी के नाम से पाक में मशहूर हैं। शहबाज शरीफ का दावा है कि उनके पास सबूत हैं। वो बोले कि बनीगाला में टनों मांस जलाया जा रहा है। मुर्गे काटे जा रहे हैं। ये सब उनकी पत्नी बुशरा जादू टोने के लिए कर रही हैं। वो बोले कि इसकी बदबू पूरे इस्लामाबाद में फैल रही है।

पाकिस्तान में कैसी होगी नई सरकार

विपक्ष की तैयारी पाकिस्तान में नई सरकार बनाने की है। फिलहाल जो फॉर्मूला चल रहा है, उसके मुताबिक नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ पाक के नए पीएम बन सकते हैं। वहीं उपाध्यक्ष मरयम नवाज गृह मंत्री बनाई जा सकती हैं। दूसरी ओर उनका साथ दे रहे बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो को विदेश मंत्री का पद मिल सकता है।

सेना की बात करें तो इमरान खान ने अफसरों को काफी मनाने की कोशिश की। इसके बाद भी वो उनका साथ देने के लिए राजी नहीं हैं। आर्मी इमरान से नाराज है क्योंकि उनके बयानों की वजह से पाकिस्तान अमेरिका के दुश्ममों की लाइन में खड़ा हो गया है। पाक सेना हमेशा से ही अमेरिका के करीब रही है। इसी वजह से अब सेना भी इमरान खान को पीएम नहीं देखना चाहती है।

Back to top button