दिलचस्प

बोरियों में सिक्के भरकर शोरूम पहुंचा युवक, बोला- मुझे बोलेरो खरीदनी है, जानें फिर क्या हुआ

जहां एक ओर सरकार कैशलेस इंडिया को बढ़ावा दे रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिक्कों से ही गाड़ियां खरीदना चाहते हैं। सोचिए आपने सिक्कों से आज तक बड़ी से बड़ी क्या चीज खरीदी है। शायद आप किसी छोटे-मोटे सामान की बात करेंगे लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई सिक्कों से कार खरीदने पहुंच गया हो।

जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है महिन्द्रा के शो रूम में जहां एक लड़का चला आया। वो बोरियों में सिक्के भरकर ले आया और शोरूम कर्मचारियों से बोलने लगा कि मुझे बोलेरो खरीदनी है। अब जरा सोचिए ये सुनकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों का क्या हाल हुआ होगा। चलिए इसके बाद क्या हुआ, हम आपको बताते हैं।

पूछताछ के लिए पहुंचा शोरूम

भारत में अजीबो गरीब लोगों की कोई कमी नहीं है। ये लोग अक्सर अपने कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा ही एक कारनामा किया है एक लड़के जिसने वीडियो अपलोड किया है। वो महिन्द्रा कंपनी के शोरूम  में पहुंच गया। अपने दोस्तों के साथ युवक शोरूम में पहुंचा और बोलेरो एसयूवी के बारे में पूछताछ करने लगा।

बोलेरो की नई एसयूवी की कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू होती है। पूछताछ के बाद उसको गाड़ी का 12 लाख रुपये वाला वेरियंट पसंद आ गया। ऑनलाइन अपलोड किए गए इस वीडियो में इसके बाद जो दिखाया गया वो बेहद दिलचस्प है। पूछताछ करने के बाद वो बाहर गया और फिर बोरियां लेकर अंदर पहुंचा।

12 लाख के सिक्के भरे थे बोरियों में

जब वो वापस पहुंचा तो उसके पास बोरियां थीं जो भरी हुई थीं। उसने शोरूम वालों को बताया कि इन बोरियों में 12 लाख रुपये के सिक्के भरे हुए हैं। इन सिक्कों से वो बोलेरो खरीदना चाहता है। अब जरा सोचिए ये सुनकर शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों का क्या हाल हुआ होगा। उन्होंने कैसे उन सिक्कों को गिना होगा।

हालांकि बाद में इस फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे बोलेरो की चाबी को शोरूम वाले उस लड़के को सौंप रहे हैं। इससे साफ है कि उसने 12 लाख का भुगतान कर दिया। अब उन लोगों ने चिल्लरों को कैसे गिना, ये तो शोरूम में काम करने वाले लोग ही बता सकते हैं। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को फेक और स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। फिर भी खबर सुर्खियों में बनी हुई है।

असम में सिक्कों से खरीदा स्कूटर भी हुआ था वायरल

इससे पहले भी असम के व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में उसने सिक्कों से स्कूटर खरीदा था। हालांकि इस बार तो हद ही हो गई है। सिक्कों से बोलेरो को ही खरीद लिया गया है। इस खबर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग इस खबर को सुनकर काफी हैरान हो रहे हैं।

Back to top button