विशेष

दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की: कार में बैठने में दिक्कत, अब पार्टनर खोजने में भी दिक्कत

बॉलीवुड की फिल्म लावारिस का गाना है-जिसकी बीवी लंबी उसका भी बड़ा नाम है…, अब दुनिया की सबसे लंबी टांगो वाली 6 फीट 9 इंच लंबी लड़की चाह रही है कि उससे कोई शादी कर बीवी बना ले ताकि उस शख्स का नाम हो जाय। लेकिन विडंबना देखिए कि उसे अपने लायक कोई पार्टनर नहीं मिल पा रहा है। इस बात को लेकर रूस की रहने वाली इकाटेरिना लिसिना काफी परेशान हैं।

6 फीट 9 इंच की है लिसिना

लिसिना की लंबाई 6 फीट 9 इंच है। उन्हें दुनिया की सबसे लंबी मॉडल माना जाता है। उन्होंने अपनी लंबाई की बदौलत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। वह अपनी लंबाई की वजह से काफी अजीबोगरीब समस्या से जूझ रही हैं। लंबी हाइट की वजह से उन्हें पार्टनर नहीं मिल पा रहा है।

दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली मॉडल

रूस की लिसिना के नाम दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिला का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनकी बाएं टांग की लंबाई 132.8 सेंटीमीटर और दाहिने टांग की लंबाई 132.2 सेंटीमीटर है। 29 साल की लिसिना पेशे से मॉडल हैं।

बॉस्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं लिसिना

लिसिना पहले प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं। उन्होंने 2008 के ओलिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। मगर उसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 2008 ओलिंपिक में बास्केटबॉल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

कोई डेट करने वाला नहीं मिल रहा

डेली स्टार से बातचीत में लिसिना ने बताया कि उनकी हाइट के कारण उन्हें ढंग का लड़का नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके अनुसार रिलेशनशिप में वैसे तो हाइट मायने नहीं रखती। मगर समाज में लोग उस कपल को बुरी नजरों से देखते हैं जिसमें मर्द कम हाइट का होता है और औरत लंबी होती है। इसलिए वो खुद से 1 फुट छोटे हाइट के इंसान तक से डेटिंग करने को तैयार हैं। वह हमेशा कोशिश करती हैं कि वो अपनी लंबाई के हिसाब से लड़के देखें। मॉडल को बाहर जाना पसंद नहीं है, इसलिए वह डेटिंग एप्स पर लड़के तलाश रही हैं।

लिसिना का कहना है कि पार्टनर की लंबाई का अंतर एक फुट से अधिक होता है; बहुत सी लड़कियां एक दो सेंटीमीटर के अंतर को भी नहीं संभाल सकती हैं और यह तो एक फुट है। लिसिना कहती हैं, ‘लड़का ऐसा होना चाहिए जो मेरी परवाह करे, मेरा ख्याल रखे। मुझ पर ध्यान दे। अगर फाइनेंशियली सपोर्ट कर पाये तो सोने पर सुहागा।

दूसरी तरह की भी हैं दिक्कत

लिसिना को अपनी लंबाई की वजह से कई बार दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। जैसे उन्हें प्लेन या कार में बैठने में परेशानी होती है। न तो उनके साइज के कपड़े मिलते हैं और न ही जूते। उन्हें अलग से अपने लिए जूते बनवाने पड़ते हैं। लिसिना एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसमें सभी लंबे हैं। उनके भाई की लंबाई 6 फीट 6 इंच, पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है।

Back to top button