दिलचस्प

Love Story: दिल्ली के वकील ने चुरा लिया खूबसूरत यूक्रेनी लड़की का दिल, शादी करने पहुंच गई भारत

प्यार में सीमाएं नहीं देखी जाती हैं। फिर चाहे वो देश की सीमा हो या धर्म का बंधन हो। अगर आपको प्यार हो गया तो फिर अपनी मोहब्बत को पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जब तक अपने प्यार को पाने की कोशिश न की जाए, तब तक प्यार अधूरा सा रहता है। कुछ ऐसा यूक्रेन की लड़की के साथ हुआ।

यूक्रेन की लड़की एक भारतीय लड़के दिल दे बैठी। दिल्ली के वकील को भी उस खूबसूरत यूक्रेनी लड़की से मोहब्बत हो गई। बस फिर क्या था। दोनों ने प्यार में कसमें खा लीं और शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि ये फैसला इतना आसान भी नहीं था क्योंकि यूक्रेन इन दिनों जंग का मैदान बना हुआ है। जानें फिर लड़की कैसे अपनी मोहब्बत से मिलने भारत आई।

भारत में हुई थी पहली मुलाकात

ये लव स्टोरी 33 साल के अनुभव और 29 वर्षीय एना होरोदेत्स्का की है। दोनों की मोहब्बत किसी फिल्म की तरह है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी। असल में एना कीव में एक निजी कंपनी में काम करती है। वो साल 2019 में विदेश घूमने निकली थी और भारत आ गई थी।

भारत में ही उसकी पहली बार मुलाकात अनुभव से हुई थी। अनुभव दिल्ली में वकील हैं। उस समय दोनों नहीं जानते थे कि वे एक-दूसरे की जिन्दगी बन जाएंगे। बस दोनों के बीच दोस्ती हुई और एक दूसरे का नंबर दोनों ने ले लिया। इसके बाद शुरू हुआ फोन पर बातों का सिलसिला जो दोनों के दिल में प्यार जगा गया।

भारत आने से पहले ही बरसने लगे बम

एना और अनुभव के बीच प्यार तो हो गया लेकिन इसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला कर लिया। अनुभव ने एना को भारत बुलाया तो वो भी तैयार हो गई। सबकुछ प्यान के मुताबिक चल रहा था। जब एना भारत आने की तैयारी कर रही थी, इसी बीच 24 फरवरी को सबकुछ बदल गया। वो कीव में रहती है और वहां बम बरसने शुरू हो गए।

यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ गई थी। अब तो एना के लिए भारत आना किसी असंभव सा हो गया। इसके बाद भी अपनी मोहब्बत को पाने के लिए ऐना ने हार नहीं मानी। उसने दूसरे देश की सीमा से किसी तरह भारत पहुंचने का फैसला किया। इसके लिए वो अपनी मां और पालतू कुत्ते को लेकर घर से निकल गई।

मुसीबत झेल दिल्ली पहुंची, एयरपोर्ट पर बजे ढोल नगाड़े

एना ने पोलैंड के रास्ते भारत पहुंचने की योजना बनाई। हालांकि ये सब इतना आसान नहीं था। रास्ते भर जंग की मुसीबतें झेलते हुए वो स्टेशन पहुंची और यहां अपनी मां और डॉगी को छोड़कर वो स्लोवाकिया चली आई। इसके बाद वो पोलैंड के क्राकोव तक बस में पहुंची। यहां दो हफ्ते गुजारे फिर उसको भारत का वीजा लग गया।

जैसे तैसे एना ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कदम रखा। कदम रखते ही प्रेमी अनुभव ने कुछ ऐसा किया कि उसकी थकान दूर हो गई। प्रेमी ढोल नगाड़े के साथ एयरपोर्ट पहुंचा था। वहां वकील ने अपनी प्रेमिका को अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज कर दिया तो एना ने भी हां बोल दी। हालांकि उसको प्रपोजल की उम्मीद नहीं थी। अनुभव के घर में भी एना का खूब स्वागत हुआ।

Back to top button