दिलचस्प

इटली की यह खूबसूरत हसीना है पुतिन की दुश्मन नंबर-1, जानें रूसी सैनिकों पर कैसे बरपा रही है कहर

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। रूस किसी के रोकने से रुक नहीं रहा है। वहीं यूक्रेन भी हार नहीं मान रहा है। इसी वजह से दोनों देशों के बीच टकराव लगातार जारी है। रूस पर अन्तरराष्ट्रीय दबाव भी जमकर है लेकिन फिर भी राष्ट्रपति पुतिन सारे दबाव को नजरअंदाज कर रहे हैं।

वहीं रूस के दुश्मनों में भी इजाफा होता जा रहा है। अब एक नई दुश्मन सामने आई है जो पुतिन की दुश्मन नंबर 1 है। ये हसीना इटली की है लेकिन यूक्रेन की मदद करने के लिए जंग के मैदान में उतर गई है। ये हसीना कैसे रूसी सैनिकों पर कहर बनकर टूट रही है, चलिए हम आपको बताते हैं।

दुनियाभर से मिल रहा यूक्रेन को समर्थन

यूक्रेन पर भले ही रूस भारी पड़ रहा हो लेकिन दुनिया का समर्थन पाने में तो यूक्रेन कामयाब हो ही गया है। पूरे विश्व से इस देश को समर्थन मिल रहा है। अमेरिका हो या यूरोपीय देश, सभी यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं। वहीं ये देश रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा चुके हैं। इसके बाद भी रूस रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

वैसे तो यूक्रेन और रूस का कोई मुकाबला ही नहीं है। इसकी वजह रूस का परमाणु शक्ति होना है। आशंका जताई जा रही है कि पुतिन ने परमाणु हमले का भी विकल्प खोला हुआ है। इसी वजह से उन्होंने अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए साइबेरिया भेज दिया है। अमेरिका से लेकर दूसरे देश इस वजह से चिन्तित भी हो रहे हैं।

जानें कौन है इटली की हसीना

यूक्रेन भले ही जंग में पिछड़ते नजर आ रहा हो लेकिन पूरी दुनिया से फाइटर्स यूक्रेन के लिए जंग लड़ने के लिए आ रहे हैं। सभी का समर्थन यूक्रेन को मिल रहा है। इनमें से एक है इटली की निवासी गिलिया स्किफ। गिलिया एक फाइटर पायलट है और पुतिन को अपना दुश्मन नंबर वन मानती है। इसी वजह से वो यूक्रेन आ पहुंची है।

एक प्रोफेशनल पायलट होने के नाते गिलिया ने यूक्रेन का साथ देने का फैसला किया है। वो बस 23 साल की है और दिखने में बला की सुंदर है। गिलिया ने यहां आकर फ्रंटलाइन आर्मी ज्वॉइन कर ली है। अब वो पुतिन की रूसी सेना पर कहर बरपाने में पीछे नहीं दिखाई दे रही है और जमकर बिजलियां गिरा रही हैं।

इटली एयर फोर्स से निकाली जा चुकी है गिलिया

गिलिया कभी इटैलियन एयरफोर्स में हुआ करती थी। हालांकि उसके ऊपर प्रताड़ना और बुलिंग जैसे गंभीर आरोप लग गए। इसके बाद उसको फोर्स से निकाल दिया गया था। अब वो खुद ही कीव पहुंच गई है और यूक्रेन की सेना की मदद कर रही है। गिलिया स्पेशल फोर्सेज़ ऑफ द इंटरनेशनल लेजन की तरफ से कीव पहुंची है और अकेली महिला फाइटर है।

गिलिया अपने इस कदम से पूरी सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग उसके इस निर्णय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो अपने टेलेंट का अच्छे से इस्तेमाल कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग उसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Back to top button