दिलचस्प

सौतन बनने तक को तैयार हैं ये दो मुस्लिम लड़कियां, ढूंढ़ रही हैं एक ही पति, आखिर क्या है वजह?

कहते हैं औरतें सबकुछ सहन कर सकती हैं लेकिन वो अपने प्यार को बंटता हुआ नहीं देख सकती हैं। इसी वजह से सौतनों को आपस में हमेशा से दुश्मन की तरह माना जाता है। उनके बीच कभी प्यार तो नहीं हो सकता है। वैसे तो दो लड़कियां कभी सौतन बनना ही नहीं चाहती हैं लेकिन दुनिया बड़ी निराली है।

इस दुनिया में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है दो मुस्लिम लड़कियों का जो सौतन बनने के लिए भी तैयार हैं। वो अपने लिए एक ही पति की तलाश कर रही हैं। अब वो सौतन क्यों बनना चाहती हैं और एक ही पति क्यों तलाश रही हैं, ये हम आपको खबर में बताते हैं।

मलेशिया की हैं दोनों युवतियां

ऐसा कम ही होता कि कोई लड़की अपने पति को किसी दूसरी लड़की के साथ बांट ले। कभी-कभी पति का किसी दूसरी लड़की से अफेयर हो जाए, तब मजबूरी में भले ही लड़की कुछ नहीं बोलती है। लेकिन खुशी-खुशी क्या कोई लड़की अपने पति को दूसरी लड़की के साथ बांट सकती हैं।

अगर आपका जवाब नहीं है तो हम आपको मलेशिया की दो मुस्लिम लड़कियों से मिलवाते हैं। ये लड़कियां अपने होने वाली पति को एक दूसरे के साथ शेयर करने से गुरेज नहीं करती हैं। उल्टा ये दोनों तो एक ही लड़के की तलाश कर रहीं हैं जो दोनों के साथ शादी कर सके। जी हां दोनों एक ही लड़के से शादी करना चाहती हैं।

फेसबुक पोस्ट पर जताई इच्छा

इन दोनों लड़कियों ने फेसबुक पोस्ट भी की है जो काफी वायरल हो गई है। 31 साल की तेरेंगानु सिंगल मदर है। वहीं 27 साल की अपनी लॉन्ड्री की दुकान है। दोनों ने ही पोस्ट के जरिए एक ही लड़के से शादी करने की बात की है। उनका कहना है कि वे एक ही लड़के से खुशी-खुशी शादी करना चाहती हैं।

दोनों ने बड़ी बेबाकी से फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अगर कोई लड़का उन दोनों को पत्नियों के रूप में स्वीकार नहीं करता सकता है तो कोई बात नहीं है। उनका कहना है कि वे सोशल मीडिया में बस अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनका कहना है कि वो लोग बस कोशिश कर रहे हैं कि कोई उनको दोनों को एक साथ स्वीकार कर ले।

जानें एक ही पति तलाशने की वजह

अब हम आपको वो वजह बताते हैं जिसके लिए दोनों सौतन बनने के लिए भी तैयार हैं। असल में दोनों की दोस्ती बहुत पक्की है। वो एक दूसरे को जी जान से चाहती हैं और साथ छोड़ना नहीं चाहती हैं। अपनी दोस्ती की वजह से ही वो एक ही लड़के से शादी करना चाहती हैं जो दोनों को बीवी के रूप में स्वीकार कर सके।

हालांकि उनकी ये इच्छा अब उनके लिए मुसीबत भी बन गई है। सोशल मीडिया पर इन दोनों को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि आप अपनी इस इच्छा से मुस्लिम लड़कियों को बदनाम कर रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आप दोनों काफी सुंद दिखती हैं लेकिन दोनों के अंदर कोई गरिमा नहीं है।

Back to top button