बॉलीवुड

Kangana Ranaut Birthday: एडल्ट फिल्म करने वाली थी कंगना, जानें कॉफी टेबल पर कैसे मिली मूवी

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों को जब भी जिक्र होता है, एक नाम जरूर सामने आता है। वो नाम हीरोइन कंगना रनौत का है। कंगना ने अपनी बेजोड़ अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में वो जगह हासिल कर ली है जो बड़े-बड़े हीरो भी नहीं कर पाते हैं। कंगना कभी अपने बयानों तो कभी रिलेशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

kangana ranaut

कंगना ने अपनी अदाकारी के दम पर सफलता तो पा ली है। हालांकि ये सफलता उनको ऐसे ही नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वैसे क्या आपको पता है कि कंगना ने एक एडल्ट फिल्म साइन कर ली थी। फिर क्या हुआ और उनको कॉफी टेबल पर पहली मूवी कैसे मिली, चलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं।

23 मार्च को हिमाचल में हुआ जन्म

कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है। उनका आज बर्थडे है। वो 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश में जन्मी थीं। कंगना ने बहुत छोटी उम्र में ही घर छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग भी की। हिमाचल की ये एक्ट्रेस सिर्फ अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में आई और छा गई।

आपको बता दें कि कंगना की गजब की अदायगी की वजह से उनको एक बार नहीं बल्कि चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उनका नाम बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में भी शुमार किया जाता है। इतना ही नहीं हिन्दी फिल्मों में सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी वो शामिल हैं।

साइन कर ली थी एडल्ट फिल्म

कंगना को फिल्मों में सफलता ऐसे ही नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। कम ही लोगों को पता होगा कि काम की तलाश में कंगना ने एडल्ट फिल्म तक साइन कर ली थी। इसका खुलासा खुद उन्होंने ही एक इंटरव्यू में किया था। कंगना ने बताया था कि उस समय वो टीन एजर थी।

कंगना ने बताया था कि उनको एक फोटोशूट ऑफर हुआ था। उसे कंगना ने साइन भी कर लिया था। हालांकि जब वो शूट करवाने गईं तो वो उनको एडल्ट फिल्म की तरह लगा। वो हकीकत में एडल्ट फिल्म ही थी। इसके बाद उन्होंने सोचा कि ऐसा करना सही नहीं है। फिर किसी तरह वो वहां से निकल गईं।

कॉफी टेबल पर ऐसे मिली पहली फिल्म

कंगना को बॉलीवुड में पहचान फिल्म गैंगस्टर से मिली थी। इस फिल्म ने उनको हिट कर दिया था लेकिन ये फिल्म उनको कैसे मिली, हम बताते हैं। बात साल 2005 की है जब कंगना एक कैफे में कॉफी पी रही थीं। वहां पर फेमस डायरेक्टर अनुराग बसु भी थे। वहीं पर उनकी नजर कंगना पर पहली बार पड़ी थी। बस यहीं से उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई थी।

उन्होंने कंगना को गैंगस्टर फिल्म में हीरोइन के रोल का ऑफर दे दिया था। हालांकि इसके बाद भी उनको इस फिल्म के लिए कई ऑडिशन देने पड़े थे। फिर कई महीनों तक इंतजार भी करना पड़ा था। तब जाकर उनको ये फिल्म मिल सकी थी। हिमाचल की एक्ट्रेस को फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के रोल के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।

Back to top button