दिलचस्प

14 की मां, 30 की नानी, बड़ी अनोखी है इस परिवार की कहानी, देखें तस्वीरें

मां बनने का सुख हर महिला लेना चाहती है। लेकिन आमतौर पर ये सुख महिलाएं शादी के बाद 25-30 साल की उम्र में लेती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो 30 साल की उम्र में नानी बन गई। यह अनोखा मामला ब्रिटेन का है। महिला का नाम केली हीले है। उनकी स्कूल जाने वाली बेटी कम उम्र में ही मां बन गई। लेकिन फिर केली ने जो किया वह काबिलेतारीफ था।

30 की उम्र में नानी बनी महिला

बात 2018 की है। केली उस समय हैरान रह गई जब उन्हें पता चला कि उनकी 14 साल की बेटी स्काई मां बनने वाली हैं। उन्हें इस बात की जानकारी तब मिली जब बेटी 36 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी। डॉक्टर ने बच्ची का टेस्ट करने के बाद अबॉर्शन करने से इनकार कर दिया था। इससे बच्ची की जान को खतरा हो सकता था। लेकिन केली भी अपनी बेटी का अबॉर्शन नहीं कराना चाहती थी। वहीं बेटी भी बच्चे को जन्म देना चाहती थी।

केली को जब बेटी की प्रेग्नेंसी की खबर मिली तो उन्होंने उसे डांटने की बजाय उसक सहयोग किया। केली ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी बेटी इतनी कम उम्र में मां बन जाएगी। लेकिन उन्होंने इस सच को खुले दिल से स्वीकार किया। बेटी को बच्चा पैदा करने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

परनानी की उम्र है 50 से भी कम

केली ने बेटी के कम उम्र में मां और उनके नानी बनने की कहानी सोशल मीडिया पर भी साझा की। इस कहानी को सुन लोग भी चौंक गए। केली जब प्रेग्नेंट हुई तब वह अपनी मां के साथ नहीं रहती थी। वह अपने पिता और सौतली मां संग वेस्ट लंदन के क्राफोर्ड में रहती थी। प्रेग्नेंट होने के बाद उसने अपनी मां से संपर्क किया था।

अब केली का नाती 3 साल का हो गया है। केली 30 की उम्र में 5 बच्चों की मां और एक नाती की नानी हैं। नानी बनकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। हालांकि केली की मां परनानी बनकर बहुत हैरान है। उनकी उम्र 50 से भी कम है।

बताते चलें कि इसके पहले ब्रिटेन की ही गेमा स्किनर के पास सबसे कम उम्र में नानी बनने का खिताब था। वे 33 की उम्र में नानी बनी थी। लेकिन केली ने 30 की उम्र में नानी बन ये खिताब उनसे छिन लिया।

Back to top button