समाचार

वाटर पार्क गई थी महिला, वापस आई तो 4 इंच कम हो गई हाइट

समय के साथ अक्सर लोगों की हाइट (Height) बढ़ जाती है। आप ने भी कई लोगों की हाइट बढ़ते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप ने कभी सुना है कि फलाने व्यक्ति की हाइट कम हो गई? ऐसी चीजें कभी सुनने को नहीं मिलती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसकी हाइट 4 इंच कम हो गई। महिला स्पेन छुट्टी मनाने गई थी। जब वापस आई तो उसकी हाइट कम हो गई।

वॉटर स्लाइडिंग के बाद कम हुई महिला की हाइट

महिला का नाम जेनिफर प्रोक्‍टर है। वे एक टीचर हैं। वह यूके की रहने वाली हैं। वह 2019 में छुट्टियां मनाने स्‍पेन गई थी। यहां उनके साथ एक हादसा हो गया था। अब महिला का दावा है कि हादसे के बाद उनकी हाइट चार इंच कम हो गई है। दरअसल जेनिफर स्पेन में एक वॉटर पार्क के अंदर स्लाइडिंग कर रही थी। वह 40 फुट की उंचाई पर थी। स्लाइड से नीचे आते समय वे वहाँ बने पुल से टकरा गई। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी में सिरियस इंजरी आ गई।

इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग जेनिफर को आनन फानन में हॉस्पिटल ले गए। यहां जेनिफर का कई दिनों तक इलाज चला। उन्हें कई सर्जरी से भी गुजरना पड़ा। फिर जब वह ठीक हुई तो उन्होंने नोटिस किया कि उनकी हाइट कम हो गई है। जेनिफर के अनुसार हादसे से पहले वह 5 फीट 11 इंच लंबी थी। लेकिन हादसे के बाद जब वह हॉस्पिटल से इलाज करवा के लौटी तो उनकी हाइट 4 इंच कम हो गई। मतलब अब वह 5 फीट 7 इंच की रह गई।

मुआवजे के लिए वाटर पार्क पर किया केस

जेनिफर अपनी हाइट कम होने की वजह से बहुत नाराज हुई। चुकी ये हादसा वाटर पार्क में हुआ था, इसलिए उन्होंने उस पर केस ठोक दिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे के चलते उनकी जॉब चली गई। उन्हें कई कठिनाइयों को भी झेलना पड़ा। ऐसे में उन्होंने वॉटर पार्क की कंपनी पर 5 लाख यूरो के मुआवजे का केस कर दिया। फिलहाल उनका यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

उधर सोशल मीडिया पर महिला की ये स्टोरी सुन लोग भी हैरान हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आखिर किसी व्यक्ति की हाइट कम कैसे हो सकती है। इस मामले पर कुछ ने महिला का साथ दिया। वहीं कुछ ने कहा कि वे स्थिति का लाभ उठाते हुए पैसे कमाना चाहती हैं।

Back to top button