बॉलीवुडविशेष

दीदी के साथ खेल रहा ये छोटा बच्चा बड़ा होकर बन गया मिस वर्ल्ड का पति, बॉलीवुड में अलग है पहचान

हमारी किस्मत में क्या लिखा हुआ है, ये कोई नहीं जानता है। फिर चाहे आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलिब्रिटी का परिवार। भविष्य में हमारे लिए क्या लिखा हुआ है, ये खबर हमको नहीं होती है। अब इस छोटे से बच्चे को ही देख लीजिए जो अपनी दीदी के साथ मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है।

क्या इसने कभी सोचा था कि बड़ा होकर ये मिस वर्ल्ड का पति बन जाएगा। क्या आप पहचान सके कि ये बच्चा कौन है। आपको थोड़ा हिंट दे देते हैं कि ये बॉलीवुड के बड़े खानदान का बेटा है। खुद भी हिन्दी फिल्मों की दुनिया में अलग नाम और पहचान रखता है। अगर आपको अब भी समझ में नहीं आया तो हम बता देते हैं कि ये बच्चा कौन है।

जानिए कौन है यह बच्चा

जिस बच्चे की फोटो आपको दिखाई, वो कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन हैं। जी हां बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ही वो बच्चे हैं जो अपनी दीदी श्वेता के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। बच्चप परिवार के इकलौते वारिस अभिषेक की इस फोटो को उनके पिता अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था जिसपर लोगों ने खूब प्यार जताया था।

अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अलग नाम और पहचान रखते हैं। वो भले ही अमिताभ बच्चन के बेटे हों फिर भी अपनी बेजोड़ एक्टिंग के दम पर बड़ा नाम कमा चुके हैं। उनके पिता की छाप भी उनकी एक्टिंग में दिखती हैं और कदकाठी के मामले में भी वो पिता की तरह ही दिखते हैं। अभिषेक ने कई फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की है।

46 साल के हैं अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन 5 फरवरी 1976 को पैदा हुए हैं। वो इस समय 46 साल के हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन और माता जया बच्चन हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम श्वेता बच्चन है। श्वेता ने तो फिल्मी दुनिया से दूरी ही बनाए रखी लेकिन अभिषेक ने फिल्मों का रुख किया था।

उन्होंने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। करीना कपूर के साथ आई इस फिल्म से उनको खास सफलता तो नहीं मिल सकी थी। उनको जिस फिल्म ने पहचान दी वो धूम थी। इस फिल्म ने उनका करियर अचानक से उछाल दिया था और उनको अच्छी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे।

aishwarya and abhishek

मिस वर्ल्ड से हो गया प्यार, कर ली शादी

अभिषेक बच्चन के निजी जीवन की बात करें तो वो पहले करिश्मा कपूर से प्यार करते थे। दोनों ही एक दूसरे को जी जान से ज्यादा चाहते हैं। दोनों का अफेयर 5 साल तक चला और उनकी सगाई भी हो गई थी। हालांकि इसके बाद सगाई टूट गई और दोनों की राहें अलग हो गई थीं। अभिषेक के टूटे दिल को तोड़ने के लिए उनके जीवन में ऐश्वर्या राय आईं।

aishwarya abhishek and aaradhya

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या भी सलमान खान और विवेक ओबेराय से अपना दिल तुड़वाकर आई थीं। दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया और शादी का फैसला किया। हालांकि बच्चन परिवार को ये रिश्ता पसंद नहीं था। फिर भी बेटे की वजह से उन्होंने हां कर दी थी। अभिषेक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘दसवी’ आने वाली है।

Back to top button