बॉलीवुड

हंसते हुए चिप्स खा रही ये बच्ची अब है टॉप एक्ट्रेस…बॉलीवुड पर करती है राज, पहचान पाना है चैलेंज

बॉलीवुड में कई कलाकार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी जगह बना ली है। उनको चाहने वालों की संख्या भी लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। इसी वजह से हम भी एक ऐसी ही टॉप एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो अपनी मेहनत से बहुत ऊंचे मुकाम पर पहुंच गई है।

हम उस एक्ट्रेस की बचपन की एक तस्वीर आपको दिखा रहे हैं। आपको चैलेंज ये मिला है कि सिर्फ उसकी बचपन की फोटो से ही हीरोइन को पहचानना है। सिर पर सफेद हेयर बैंड लगाए चिप्स खाती क्यूट बच्ची का नाम तो आप बहुत अच्छे से जानते होंगे लेकिन क्या उसकी बचपन की तस्वीर में आप उसे पहचान पा रहे हैं। अगर नहीं तो चलिए हम आपकी ये परेशानी दूर कर देते हैं।

जानें कौन है ये क्यूट सी बच्ची

अब हम आपको बता देते हैं कि ये क्यूट सी बच्ची आखिर कौन है। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हैं। जी हां कैटरीना अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर इस समय बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। बड़े-बड़े हीरो उनके साथ काम करने के लिए तैयार रहते हैं। वो किसी फिल्म में आइटम नंबर भी कर लें तो फिल्म हिट हो जाती है।

katrina kaif

कैटरीना कैफ ने ये मुकाम ऐसे ही हासिल नहीं किया है। इसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है। शुरुआत में उनका करियर सही नहीं चला था लेकिन बाद में उनको सलमान खान का साथ मिल गया और उनके फिल्मी करियर ने उड़ान भर ली। इस समय वो बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइनों में से एक हैं।

ब्रिटिश हांगकांग में जन्मी हैं कैटरीना

कैटरीना कैफ ब्रिटिश नागरिक हैं। उनका जन्म 16 जुलाई 1983 को ब्रिटिश हांगकांग में हुआ था। वो इस समय 38 साल की हैं। उनके पिता मुस्लिम थे जिनका नाम मोहम्मद कैफ था। वहीं उनकी मां ईसाई थीं जिनका नाम सुजैन था। उनके सात भाई बहन हैं। उन्होंने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था।

katrina kaif

जब वो 14 साल की थीं, तभी उन्होंने एक ब्यूटी कॉम्पटिशन जीत लिया था। इसी के बाद से वो मॉडलिंग करने लगीं। फिर उन्होंने भारत का रुख किया और बूम फिल्म से अपना करियर शुरू किया। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गई। फिर उन्होंने तेलगू फिल्म की जो सफल रही। उनकी पहचान सरकार फिल्म से बनी जिसमें उनके अभिनय की तारीफ हुई। इसके बाद कैट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सलमान-रनवीर से अफेयर, विक्की से शादी

कैटरीना का सबसे बड़ा अफेयर सलमान खान से चला। दोनों ही अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते थे और डेट पर दिखते थे। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया था लेकिन फिर अचानक ही दोनों अलग हो गए। उनका ब्रेकअप क्यों हुआ, असली बात कभी किसी को पता नहीं लगी। इसके बाद कैट का अफेयर कुछ दिन रनवीर सिंह से भी चला।

हालांकि रनवीर से भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब उन्होंने फिल्म अभिनेता विक्की कौशल से शादी कर ली है। दोनों अब साथ रहते हैं और एक दूसरे का पूरा ख्याल रखते हैं।

Back to top button