दिलचस्प

यूक्रेन की खूबसूरत लड़कियों को अपना बनाना चाहते हैं चीनी मर्द, रूस से जंग के बीच इनकी निकली लाटरी

यूक्रेन और रूस के बीच जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। रूस लगातार हमले करते जा रहा है जिससे यूक्रेन में हालात बहुत खराब हो गए हैं। पहले सैन्य ठिकानों पर ही हमले हो रहे थे लेकिन अब यूक्रेन के नागरिक भी हमलों की चपेट में आ रहे हैं। अब तक सैकड़ों नागरिकों की मौत भी हो चुकी है।

इस वजह से यूक्रेन के नागरिक बहुत परेशान हैं। उनकी परेशानी को ही अवसर बना दिया है चीनी पुरुषों ने जो यूक्रेन की खूबसूरत लड़कियों को अपना बनाना चाहते हैं। आपदा में अवसर तलाशने वाले देश चीन में पुरुष भी उसी तरह के हैं। वे अब परेशान यूक्रेना लड़कियों से शादी करना चाहते हैं।

बेहद खूबसूरत होती हैं यूक्रेन की लड़कियां

यूक्रेन की लड़कियों की बात करें तो वो बेहद खूबसूरत होती हैं। वहां की जलवायु की वजह से उनका चेहरा काफी खिला हुआ होता है और रंग काफी उजला होता है। उनकी रंगत की वजह से उनको दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियां कहा जाता है। इसी वजह से दुनिया भर के मर्द उनसे शादी करना चाहते हैं।

वहीं दूसरी ओर ये मौका आपदा में अवसर तलाशने वाला देश चीन तो बिल्कुल नहीं छोड़ सकता है। इसी वजह से चीन के पुरुषों ने यूक्रेनी लड़कियों से शादी करने में दिलचस्पी बढ़ा दी है। एक ऑनलाइन वेबसाइट के आंकड़ों पर गौर करें तो चीनी पुरुषों की रुचि यूक्रेनी दुल्हनों के लिए बढ़ती जा रही है।

दोगुनी हो गई है इंक्वायरी

जंग के दौरान आंकड़े इस बात के सबूत हैं कि चीनी पुरुष कैसे यूक्रेनी लड़कियों को तलाश रहे हैं। डेटिंग सर्विस मीलिश्का के मुताबिक जंग शुरू होने से पहले हर दिन चीनी पुरुषों की करीब 5 इंक्वायरी आती थी लेकिन अब दोगुनी हो चुकी है। यूक्रेन की बात करें तो यहां लड़कियों की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है।

वहीं चीन की बात करें तो यहां पुरुष ज्यादा जबकि महिलाएं कम हैं। इसकी वजह चीन की एक बच्चा नीति है। इसकी वजह से वहां का लिंग अनुपात काफी खराब हो गया है। वहां लड़कों को शादी के लिए लड़कियां ही नहीं मिलती हैं। वहीं चीनी पुरुष अपने देश की लड़कियों से शादी में भी कम रुचि रखते हैं। उनका मानना है कि चीनी लड़कियां प्यार से ज्यादा पैसों को तवज्जो देती हैं।

यूक्रेनी लड़कियां होंगी परेशान तो कर लेंगी शादी

मीलिश्का डेटिंग सर्विस के बेवसाइट के मुताबिक इस समय करीब 748 यूक्रेन की युवतियां चीन में पति की तलाश कर रही हैं। वहीं स्टेपनेट्स ने तो दावा कर दिया है कि 70 चीनी युवक अपने लिए दुल्हन तलाश रहे हैं। वहीं 8 से 9 लोगों की जोड़ियां बन चुकी हैं, जिनकी बाद में शादी हो गई।

डेटिंग सर्विस के मालिक का कहना है कि यूक्रेन की युवतियों की शादी के लिए मांग बढ़ रही है। उनका कहना है कि अब जो क्लाइंट्स आ रहे हैं वो ये जानते हैं कि यूक्रेन में जंग के बीच लड़कियां काफी दुखी होंगी और वो चीन जाने के लिए आसानी से राजी हो जाएगी। वैसे पहले भी यूक्रेनी गर्ल्स चीनी लड़कों से शादी करते आई हैं लेकिन अभी ये संख्या अचानक से ज्यादा बढ़ गई है।

Back to top button