दिलचस्प

वकालत छोड़ रोड किनारे बनाने लगी पराठे, रंग लाई मेहनत और होने लगी कमाई, ऐसे हो गई फेमस

कहते हैं महिलाओं में वो शक्ति होती है जिसके दम पर वो किसी भी स्थिति का मुकाबला कर सकती हैं। इसी वजह से नारी शक्ति को सबसे महान कहा गया है। महिला शक्ति की इस महानता को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है पंजाब की महिला ने, जिसने अपने हालातों से हार नहीं मानी और आज पूरे राज्य में मशहूर हो गई।

नेहा शर्मा नाम की ये महिला कभी वकालत किया करती थी। हालांकि कुछ ऐसी चुनौतियां आईं जिसके बाद इन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने की सोची। फिर अपने सपने को साकार किया और आज पंजाब की गली-गली में इनका नाम जाना जाता है। चलिए हम आपको नेहा के पूरे सफर के बारे में बताते हैं।

पति ने छोड़ दिया

नेहा शर्मा वैसे तो जालंधर की रहने वाली हैं लेकिन उनका नाम पूरे पंजाब में मशहूर है। शर्मा पराठा जंक्शन के नाम से तो कोई भी जालंधर में उनका पता बता देगा। उनका जीवन संघर्षों की दास्तान है। नेहा पेशे से वकील हैं और कभी वकालत किया करती थीं। इसी बीच उनके पति ने उनका साथ छोड़ दिया और चले गए।

अब नेहा के ऊपर उनकी और उनकी छोटी बेटी की जिम्मेदारी आ गई। कहते हैं मुसीबतें अकेले नहीं आतीं, कुछ ऐसा ही नेहा के साथ भी हुआ। पति ने छोड़ दिया तो कोरोना भी आ गया। कोरोना की वजह से कोर्ट बंद हो गए और उनकी वकालत से होने वाली कमाई एकदम से बंद हो गई। इससे वो आर्थिक संकट से जूझने लगीं।

टूटे पराठे से हुई शुरुआत

नेहा ने हार नहीं मानी और अपनी और बेटी की जिम्मेदारी निभाने लगी। उनका पराठे का स्टॉल खोलने का आइडिया आया। शुरू में तो सबने कहा कि इतनी पढ़ी लिखी होकर ये काम करोगी। इसके बाद भी उन्होंने किसी की परवाह नहीं की और रोड किनारे पराठे का छोटा सा स्टॉल लगाना शुरू कर दिया।

नेहा बताती हैं कि शुरुआत तो उन्होंने टूटे पराठों से की थी। इसके बाद भी ग्राहकों ने उनका हौसला बनाए रखा। धीरे-धीरे वो परफेक्ट हो गईं। अब वो पंजाब का सबसे बड़ा पराठा बनाने का दावा भी करती हैं। उनका फूड स्टॉल शर्मा पराठा जंक्शन के नाम से फेमस हो गया है जिसमें ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

ऐसे हो गईं पंजाब में फेमस

नेहा पहले जालंधर में ही फेमस थीं लेकिन फिर उनके साथ ऐसी घटना हुई जिसने पूरे पंजाब में उनको मशहूर कर दिया। हुआ यूं कि उनको स्टॉल पर पराठे बनाते देख एक फूड ब्लॉगर की नजर पड़ गई। उसने देखा कि पढ़ी लिखी महिला पराठे बना रही है तो ब्लॉगर ने उनकी पूरी कहानी को सोशल मीडिया में डाल दिया। इसके बाद वो काफी मशहूर हो गईं।

नेहा अपनी बेटी का सपना पूरा करना चाहती हैं। उनकी बेटी ओलंपियन बनना चाहती हैं जिसके लिए नेहा तैयारी करवा रही हैं। वहीं उनके पराठा जंक्शन की बात करें तो नेहा के स्टॉल पर कई तरीके के पराठे के अलावा पूरी सब्जी, छोले, मैगी, सैंडविच आदि भी मिलता है। अपनी बेटी का सपना पूरा करने के लिए नेहा स्टॉल पर कड़ी मेहनत भी करती हैं।

Back to top button