समाचार

Facebook पर लड़कों से दोस्ती…फिर होती थीं ‘गंदी बात’, पुलिस की जांच में सामने आया बड़ा सच

छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़कियां फेसबुक पर पहले लड़कों से दोस्ती करती थीं। इसके बाद उनको अपने जाल में फंसाती थीं। जाल में फंसाने के बाद लड़कों से गंदी बातें होती थीं। इसके बाद लड़कों आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो रिकॉर्ड हो जाता था। फिर सेक्सटॉर्शन का खेल शुरू होता था।

ये खेल लंबे समय से चल रहा था। अश्लील वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता था। मुंहमांगी रकम मांगी जाती थी और न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। इसी वजह से एक लड़के ने आत्महत्या कर ली। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो जांच हुई। इसके बाद हैरान करने वाला सच सामने आया।

दुर्ग में सामने आया केस

ये केस दुर्ग से सामने आया है। यहां पर बोरी गांव का एक युवक इन लड़कियों के जाल में फंस गया। उसने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस के पास ये केस पहुंचा तो पुलिस ने जांच की कि आखिर युवक ने किस वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। जब जांच में सच सामने आया तो पुलिस भी दंग रह गई।

पुलिस को पता लगा था कि युवक कई दिनों से परेशान चल रहा था। इस वजह से जब जांच हुई तो पता लगा कि कोई लड़की उसको ब्लैकमेल कर रही थी। फेसबुक पर उसको अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। इसके बाद जब पुलिस ने पता लगाया तो कुछ और ही सच सामने आया। ये सच जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

पता लगा कि जिस लड़की की बात हो रही है, वो तो असल में एक लड़का है। वो हरियाणा के मेवात का रहने वाला है और फेसबुक पर लड़कियों के नाम से अलग-अलग आईडी बनाकर ये काम किया करता था। उसका काम भोले-भाले युवकों को ब्लैकमेल करना और उनसे रकम वसूलना था। इसी वजह से दुर्ग के युवक ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

किसान बनकर पुलिस कर रही थी पीछा

दुर्ग पुलिस को आरोपी का ठिकाना पता लगते ही वो मेवात पहुंच गई थी। यहां पर किसान का वेष धरकर पुलिसवाले आरोपी पर नजर गड़ाए हुए थे। इसके बाद जब मौका मिला तो आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। उसने कई और खुलासे किये। उसके खुलासे से पुलिस भी दंग रह गई है।

आरोपी ने बताया कि वो सिर्फ कक्षा तीन तक पढ़ा हुआ है। हालांकि तकनीकी रूप से काफी जानकार था। उसने बताया कि पिछले 2 साल से वो ये काम कर रहा था। वो फेसबुक पर लोगों को फंसाता था और उनके गंदे वीडियो बनाकर रकम वसूल करता था। पुलिस को जानकारी मिली है कि मेवात में 25 से 30 और लोग भी यही काम कर रहे हैं।

Back to top button