समाचार

द कश्मीर फाइल्स के बाद यासीन मलिक की पाकिस्तानी बीवी के चर्चे, लड़कियों की फोटो से फैला रही ज़हर

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही। इस फिल्म की शानदार मेकिंग, एक्टर्स की जबरदस्त ऐक्टिंग, तकनीकी का जानदार प्रयोग और इसके साथ सच्ची कहानी या स्टोरी ने दर्शकों का मन मोह लिया है। यह फिल्म दर्शकों के दिल तक ना केवल पहुंच रही है बल्कि उसे झकझोर भी रही है। कई लोग तो 2-3 बार ये फिल्म देख चुके हैं।

the kashmir files

लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के रिलीज होने के बाद अलगाववादी नेता यासीन मलिक और उसकी पाकिस्तानी बीवी भी चर्चा में आ गए हैं। यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक तो ट्रेंड करने लगी हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में भारत के खिलाफ झूठे और बेबुनिया आरोप लगाकर जहर उगलने को लेकर चर्चा में हैं। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत और भारतीय सेना पर अत्याचार करने के कई झूठे आरोप मढ़े हैं।

यासीन की बीवी का वीडियो भी वायरल

यासीन की पाकिस्तानी बीवी मुशाल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं पाकिस्तानी कश्मीर को कभी नहीं छोड़ेंगे। अगर कश्मीर लेने का प्रयास किया गया तो खून की नदियां बहेंगी।

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी अजेंडे को बढ़ावा देने वाले अलगाववादी नेता यासीन मलिक फिलहाल जेल में हैं। वह भारत को लगातार बदनाम कर रही हैं। यासीन मलिक की पत्नी की ओर से किए गए दावों का फैक्ट चेक किया गया तो उसके सभी आरोप झूठे निकले। उसने भारतीय सेना पर कई गंभीर और घिनौने आरोप लगाए हैं वह भी सारे झूठे निकले हैं।

कश्मीरी लड़कियों की फोटो शेयर करती है

यासीन मलिक की पत्नी मुशारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार कश्मीर लड़कियों के फोटो पोस्ट करती हैं। वह इस तरह की पोस्ट करती हैं जिससे यह लगता है कि भारत में मुसलमानों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

80 हजार पाकिस्तानी फॉलो करते हैं

मुशाल के ट्विटर अकाउंट पर 80000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उसका अकाउंट वैरीफाइड भी है। उसके फॉलोवर्स में अधिकांश पाकिस्तानी लोग हैं। मुशाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उन्हें यासीन मलिक की पत्नी होने पर गर्व है। वह खुद को कश्मीरी अलगाववादियों का नेता बताती हैं। उनके पोस्ट देखें तो लगता है कि भारत में मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उनका नरसंहार हो रहा है। मुस्लिम महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं।

पति ने झूठे प्रचार का दिया है काम

अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का अध्यक्ष यासीन मलिक जेल में है। उसे 2017 में टेरर फंडिंग के आरोप में जेल भेजा गया था। मुशाला अपने पति को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग कर रही हैं। साल 2019 में मुशाला मलिक ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। उन्होंने एक कविता पढ़ी थी, उसमें भी यह बताया था कि कश्मीर के मुसलमानों पर भारत अत्याचार कर रहा है।

Back to top button