राशिफल

Rashifal 15 March: आज चार राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की असीम कृपा, करियर को मिलेगी नई दिशा

हम आपको मंगलवार 15 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 March 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। छोटे भाई की पढ़ाई पर निगाह रखने की जरूरत है। अगर जल्द ही उनकी परीक्षाएं हैं तो पढ़ाई में अपनी तरफ से सहयोग जरूर करें। परिवार में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगे। सभी का सहयोग मिलेगा। बेकार के ख्यालों में और अपने विचारों में अपनी ऊर्जा और अपनी शक्ति बर्बाद ना करें, बल्कि इसे एक सही दिशा में लगाए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन आपको उनसे बहस करने से बचना होगा। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती है। विवाद टालने का प्रयत्न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें, बात का बतंगड़ न बनाएं। युवा वर्ग को गैरकानूनी कामकाज में बिल्कुल भी भागीदारी नहीं करनी है अन्यथा सरकारी कार्यवाही की चपेट में आकर पछताना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपका कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यवसायिक योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होगी। महत्वपूर्ण आर्डर भी मिलेंगे, परंतु उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। नौकरी के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। आपके छोटे भाई या बहन बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी मेहनत की सराहना होगी। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा। आमदनी बढ़ सकती है। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। बेवजह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें और अपने काम पर फोकस करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज विरोधियों से सावधान रहें। हर किसी से आप अपनी बात शेयर ना करें। कामकाज का बोझ बहुत अधिक रहेगा। लेकिन आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। तथा समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस के भी सारे काम सुचारू रूप से निपटते जाएंगे। गलतफहमी और लगातार असहमति आपके पारिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। साथ ही साथ ही यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है।

hanuman ji

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नवविवाहित जोड़े शादीशुदा जिंदगी में बेहद संतोष का अनुभव करेंगे। कारोबारियों को बहुत अच्छा लाभ मिल सकता है। फुटकर और खान-पान का सामान बेचने वालों केलिए भी दिन शुभ रहेगा। मार्केटिंग जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। युवा संगति के प्रति सचेत रहें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। व्यापार में रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें अन्यथा जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लागए बैठे हैं, उसके टलने से मन निराश हो सकता है। व्यवसाय में किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। धन आगमन की संभावना रहेगी। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। दफ्तर में वाद-विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। ज्यादा भागा-दौड़ी की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं। बेहतर संचार आप के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा और आपको इस मोड़ पर बुद्धिमानी से इस कौशल का उपयोग करना होगा। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यवसाय के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो की फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना की तरफ ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित बने रहेंगे। आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। पुराना विवाद भी हल हो सकता है। नौकरी में नया पद मिल सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। किसी से अनबन हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मनोरंजन पर भारी खर्च से आपकी जेब पर भारी असर पड़ सकता है। व्यापारियों को लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और नई योजनाओं पर कार्य करना होगा। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी, क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने काम में मदद के लिये किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

आपने Rashifal 15 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 March 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button