राजनीतिसमाचार

अखिलेश यादव के सपोर्ट में उतरी ममता बनर्जी, बोली- वे हारे नहीं, जबरन हराया गया है, EVM की जांच करो

बीते दिनों देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आए। इसमें पंजाब को छोड़ बाकी चारों राज्यों में भाजपा ने फिर से सत्ता की जिम्मेदारी संभाल ली। इस दौरान यूपी के चुनावों पर सबकी विशेष नजर रही। सीएम योगी के खिलाफ खड़े सपा के अखिलेश यादव ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ का आरोप लगा चुके हैं।

ममता ने किया भाजपा को टारगेट

अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा को ईवीएम मशीन की आड़ में टारगेट किया है। उन्होंने कहा की 4 राज्यों में भाजपा की जीत का कारण विशाल जनादेश नहीं बल्कि मशीनरी जनादेश है। ममता ने आगे कहा की केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर एवं तानाशाही के जारी चुनाव जीतना भाजपा को 2024 की जीत नहीं देगा।

ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

मीडिया से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी बोली की इसे हम एक लोकप्रिय जनादेश नहीं कह सकते। ये एक मशीनरी जनादेश है। उन्होंने बस केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल से और तानाशाही के माध्यम से कुछ राज्यों को जीत लिया है। वे अब यह सोच खुशी से नाच रहे होंगे की ऐसे ही 2024 भी जीत लेंगे। लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा।

2024 में नहीं आएगी भाजपा

ममता का इशारा उस ओर था जब बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि “अब कुछ ज्ञानी लोग भविष्यवाणी करेंगे की 2024 में भी भाजपा का ऐसा ही प्रदर्शन रहेगा।” इस पर अगले दिन ममता बनर्जी पलटवार कर बोली ” दो साल बाद क्या होगा, ये भविष्यवाणी कौन कर सकता है। नियति तो नियति होती है। नियति व मंजिल में फर्क होता है।

अखिलेश यादव को जबरदस्ती हराया

ममता बनर्जी ने ये भी कहा की मेरे ख्याल से अखिलेश यादव को जबरदस्ती हराया गया है। उन्हें इसे चुनौती देनी चाहिए। उन्हें ईवीएम की फोरेंसिक जांच करानी चाहिए। बताते चलें की ममता बनर्जी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को सपोर्ट कर रही थी। इसलिए उन्होंने वाराणसी में एक रैली में न सिर्फ भाग लिया बल्कि सपा की संभावनाओं को मजबूत बनाने के लिए अपने कोई उम्मीदवार भी नहीं उतारे थे।

कांग्रेस को लेकर ये कहा

उधर कांग्रेस की चुनावी हार को लेकर ममता ने चुप्पी साध ली। उन्होंने इस विषय पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं टीएमसी ने अपने मुखपत्र “जागो बांग्ला” में कांग्रेस पार्टी की आलोचना करना जारी रखा है। इसमें लिखा गया कि ‘कांग्रेस एक विफलता है। यूपीए खत्म हो गई है। उन्होंने खुद को फ्रीजर में बंद कर दिया है।’

Back to top button