बॉलीवुड

शादी के बदले कार्तिक आर्यन को मिलेंगे 20 करोड़ रूपये, लड़की ने किया प्रपोज, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब

कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के उभरते हुए अभिनेता है। बहुत कम समय में ही कार्तिक ने हिंदी सिनेमा में अपनी बड़ी और ख़ास पहचाना बना ली हैं। कार्तिक ने बेहद तगड़ी फैन फॉलोइंग भी बना ली है। फैंस के बीच उनकी दीवानगी देखते ही बनती है। ख़ासकर फीमेल फैंस के बीच कार्तिक आर्यन को लेकर एक अलग ही क्रेज है।

kartik

बता दें कि फैंस कार्तिक की अदाकारी को तो खूब पसंद करते ही हैं वहीं वे काफी हैंडसम भी है। कार्तिक की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। कभी कोई फैंस उनके घर के बार उनके दीदार के लिए पहुंच जाते हैं। तो कभी कोई उनके नाम का टैटू बनवा लेता है। जबकि अब तो एक लड़की ने सारी हदें ही पार कर दी।

kartik aaryan

दरअसल बायत यह है कि हाल ही में कार्तिक को एक महिला फैन ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। हालांकि इससे भी बढ़कर हैरानी की और ख़ास बात यह है कि उस लड़की ने कार्तिक को 20 करोड़ रूपये देने की बात भी कही है। कार्तिक की महिला फैन का कहना रहा कि अगर कार्तिक उससे शादी करेंगे तो वो कार्तिक को 20 करोड़ रूपये भी देगी।

kartik aaryan

बता दें कि कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर भी अच्छी ख़ासी फैन फॉलोइंग है। करोड़ों की संख्या में फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो पर कई फैंस ने प्रतिक्रिया दी हालांकि एक लड़की ने तो कमाल ही कर दिया और कार्तिक को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

kartim aaryan

अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कार्तिक ने वीडियो साझा किया है जो कि काफी क्यूट है। एक बच्ची के साथ कार्तिक नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए कार्तिक ने लिखा है कि, ‘क्यूटेस्ट। #अर्जुन पाठक’। वीडियो में आप देख सकते है कि छोटी बच्ची बोल रही है कि, ‘मैं हूँ अर्जुन पाठक। जो भी कहूंगा सच कहूंगा’। इसके बाद बच्ची हंसने लगती है और साथ में कार्तिक भी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

सोशल मीडिया पर कार्तिक का यह वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसे 14 लाख 55 हजार से अधिक लोगों द्वारा पसंद किया गया है। वहीं फैंस इस पर खूब कमेंट्स भी कर रहे है। एक फैन ने बेहद मजेदार कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘अच्छा मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ दूंगी’।

kartik aaryan

जब महिला फैन ने कार्तिक को यह हैरान करने वाला प्रस्ताव दिया तो अभिनेता ने भी इसका बड़ा शानदार जवाब दिया। कार्तिक ने अपनी फैन को जवाब देते हुए लिखा कि, ‘कब’। कार्तिक का जवाब फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं एक फैन ने कार्तिक के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘बढ़िया कार्तिक सर।’ लव यू।’ जबकि एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘क्या किस्मत है उस लड़की की जो आपसे मिली है। मुझे उससे जलन हो रही है।’ कार्तिक के जवाब पर एक फैन ने लिखा कि, ‘खेल गए’।

kartik aaryan

बात कार्तिक आर्यन के वर्कफ़्रंट की करें तो कार्तिक की आने वाली फिल्मों में ‘भूल भुलैया 2’, और ‘कैप्टन इंडिया’ शामिल है। वहीं कार्तिक जल्द ही फैंस को फिल्म ‘शहजादा’ में भी देखने को मिलेंगे।

kartim aaryan

बता दें कि कार्तिक ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी। इस दौरान उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ आई थी। हालांकि कार्तिक को असली पहचान साल 2015 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ से मिली थी।

Back to top button