बॉलीवुड

इस वजह से 7 साल बड़े, 2 बेटियों के पिता फरहान से शिबानी दांडेकर ने की शादी, शिबानी का बड़ा खुलासा

अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों कलाकारों की शादी की बीते दिनों काफी चर्चाएं हुई थी। बता दें कि लंबे समय से दोनों एक दूजे को डेट कर रहे थे और बीते कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें लगातार आ रही थी।

कोरोना महामारी के कारण फरहान और शिबानी की शादी लगातार टलती गई हालांकि अब दोनों ने ब्याह रचा लिया है। दोनों की शादी काफी निजी तरीके से सम्पन्न हुई। इस शादी में हिंदी सिनेमा से गिने चुने कलाकार ही शामिल हुए थे।

farhan akhtar and shibani dandekar

ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, फराह खान, साकिब सलीम, शंकर महादेवन जैसे सितारों ने फरहान और शिबानी की शादी में हिस्सा लिया था। अब शादी के कुछ दिनों बाद शिबानी दांडेकर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने क्यों तलाकशुदा फरहान अख्तर से शादी की।

शिबानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि शिबानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय पाई जाती है और शादी के बाद से तो वे लगातार कोई न कोई पोस्ट अपने सोशल मीडिया एकाउंट से कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा कर बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने फरहान से शादी की है।

पहले आपको यह बता दें कि हिंदी सिनेमा की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान फरहान अख्तर की रिश्ते में बहन लगती हैं और शिबानी अब उनकी भाभी बन गईं है। फराह और शिबानी के बीच अच्छा रिश्ता है। हाल ही में शिबानी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे फराह खान के साथ नजर आ रही है।

farhan akhtar and shibani

शिबानी ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसे पहले फराह भी साझा कर चुकी है। फराह ने तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा था कि, ”भाभी शिबानी दांडेकर…#वूमेन इन लव”। फराह की पोस्ट को शिबानी ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किया और उन्होंने लिखा कि, ”लव यू सो मच…तुम्हारी भाभी बनने के लिए ही मैंने फरहान से शादी की है”।

farhan akhtar and shibani

खंडाला के फार्महाउस में हुई थी फरहान-शिबानी की शादी…

गौरतलब है कि फरहान और शिबानी खंडाला के एक फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों कलाकारों ने 19 फरवरी को शादी की थी। शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। 19 फरवरी को फार्महाउस में शादी करने के बाद इस नवविवाहित जोड़े ने दो दिन बाद 21 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की थी.

farhan akhtar and shibani dandekar

गौरतलब है कि शिबानी और फरहान अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते हैं। शिबानी हिन्दू है तो वहीं फरहान मुस्लिम है हालांकि दोनों की शादी इन दोनों ही धर्मों के अनुसार नहीं हुई। दोनों ने एक अलग और नए तरीके से शादी की थी। दोनों ने कुछ लिखे हुए वचनों को पढ़ा और शादी हो गई।

farhan akhtar

फरहान और शिबानी एक दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे थे। करीब चार साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह फरहान की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां है।

Back to top button