समाचार

क्रिकेटर से शादी कर खुश नहीं हैं साक्षी धोनी, पहली बार लोगों को बताई अपनी परेशानी

भारत का राष्ट्रीय खेल भले ही हॉकी हो, लेकिन क्रिकेट के लिए जो दीवानगी देश के लोगों में है, वो किसी दूसरे खेल में नहीं है। इसी वजह से क्रिकेट के खिलाड़ी चाहे वो बल्लेबाज हों या बॉलर, उनके फैन्स क्रेजी रहते हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिकेटरों की जब भी बात होती है, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम जरूर सामने आता है।

धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उनके चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी हैं। धोनी फिलहाल क्रिकेट तो नहीं खेलते लेकिन उनका स्टारडम आज भी वैसा ही है। उनकी पत्नी साक्षी धोनी हैं और उन्होंने हाल ही में क्रिकेटर की बीवी होने का दर्द बयां किया है। आइए जानें साक्षी ने क्या कहा है।

2010 में हुई थी शादी

साक्षी और महेन्द्र सिंह धोनी एक-दूसरे के साथ करीब 12 साल से हैं। दोनों को पहली मुलाकात में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद साल 2010 में दोनों ने उत्तराखंड में शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है। अक्सर धोनी अपनी बेटी के साथ फोटो भी पोस्ट करते रहते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के यू ट्यूब चैनल में साक्षी धोनी ने एक बयान दिया है। इसमें उन्होंने पहली बार एक ऐसी बात कही है जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में उन्होंने एक क्रिकेटर की पत्नी होने का दर्द भी बयां किया है। उन्होंने कहा है कि क्रिकेटर की पत्नी होना इतना आसान नहीं है जितना आप सोचते हैं।

जानें किस बात से हैं परेशान

साक्षी धोनी ने लोगों को क्रिकेटर की पत्नी होने का नुकसान बताया है जो उनको भी परेशान करता है। साक्षी का कहना है कि स्टारडम की वजह से हमारे पास अपना पर्सनल स्पेस होता ही नहीं है। साक्षी बोलीं कि जब तक हम लोग कैमरे के सामने होते हैं, हमको प्राइवेसी के बारे में सोचना भी नहीं होता है।

साक्षी का कहना है कि कुछ लोग कैमरे के सामने नॉर्मल होते हैं जबकि कुछ लोगों को इसकी आदत नहीं होती है। ऐसे में लोग क्रिकेटर की पत्नी होने की वजह से आपको भी जज करने लगते हैं। साक्षी का कहना है कि भले ही आप अपने दोस्तों के साथ टाइम बिता रहे हों लेकिन लोग आपको जज करते हैं और आपके पास प्राइवेसी नहीं होती है।

पति के लिए नहीं बनना है सिरदर्द

साक्षी ने यूट्यूब चैनल में कहा कि आपको अपने पति के लिए सिरदर्द नहीं बनना है। वो बोली कि नॉर्मल लोगों की जिन्दगी में पति ऑफिस जाता है तो आपका सामान्य जीवन बदलता है। दूसरी ओर हमारे पति खेलने के लिए देश से बाहर जाते हैं। ऐसे में हमको उनके हिसाब से खुद को ढालना होता है। साक्षी का कहना है कि हमको पति के लिए स्ट्रेस का कारण नहीं बनना होता है।

साक्षी बोलीं कि उनको पति धोनी पर गर्व है। उन्होंने अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल किया है जहां करोड़ों लोगों के बीच में से उनको चुना गया। साक्षी ने कहा कि धोनी उस खेल का हिस्सा हैं जो भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

Back to top button